11.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यपैरोल पर बाहर आए राम रहीम ने बदला हनीप्रीत का नाम, उत्तराधिकारी...

पैरोल पर बाहर आए राम रहीम ने बदला हनीप्रीत का नाम, उत्तराधिकारी को लेकर कही बड़ी बात

Published on

बागपत

पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद से ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह लगातार सुर्खियों में हैं। इस बीच बुधवार को डेरा प्रमुख ने अपनी ‘दत्तक बेटी हनीप्रीत इंसां के लिए एक नए नाम की घोषणा की है। जिसके बाद राम रहीम फिर से चर्चा में है। हनीप्रीत राम रहीम की सगी बेटी नहीं है, वह उसे अपनी सौतेले बेटी कहता रहा है, जबकि उन दोनों के रिश्तों पर कई तरह के सवाल भी उठते रहे हैं। हनीप्रीत को अब भविष्य में ‘रूहानी दीदी’ के नाम से जाना जाएगा। डेरा प्रमुख ने कहा कि इसका ‘उच्चारण आसान’ है।

राम रहीम ने कहा हमारी बेटी को हनीप्रीत कहा जाता है। चूंकि हर कोई उसे ‘दीदी’ कहता है, इसलिए यह भ्रम पैदा करता है। भ्रम इसलिए पैदा करता है क्योंकि हर कोई ‘दीदी’ है। इसलिए हमने अब उसका नाम ‘रूहानी दीदी’ रखा है। आप ‘रूह दी’ भी कह सकते हैं क्योंकि यह उच्चारण आधुनिक भी है।

गुरमीत राम रहीम की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद, हनीप्रीत को भी जेल भेजा गया था। डेरा समर्थकों द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा के चलते हनीप्रीत को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, हिंसा में 38 लोग मारे गए थे। 41 साल की हनीप्रीत सोशल मीडिया पर खुद को ‘पापा की परी’ कहती हैं। हनी प्रीत पर डेरा प्रमुख को भागने और दंगा भड़काने में मदद करने का आरोप लगाया गया था। गुरमीत राम रहीम 40 दिन के पैरोल पर बाहर है। हाल ही में राम रहीम के उत्तर प्रदेश में अपने बरनवा आश्रम से ऑनलाइन प्रवचन करने का मुद्दा खासा चर्चा में रहा था। जिसमें उसके अनुयायियों समेत हरियाणा के कुछ भाजपा नेताओं ने हिस्सा लिया था।

उत्तराधिकारी की अटकलों को किया खारिज
पैरोल पर जेल से बाहर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने रविवार को उन अटकलों को खारिज कर दिया कि सिरसा मुख्यालय वाले पंथ के प्रमुख के लिए उसके संभावित उत्तराधिकारी के रूप में कोई उभरेगा। राम रहीम ने कहा कि यह केवल मीडिया की अटकलें हैं। डेरा प्रमुख ने कहा कि वह इस पंथ का प्रमुख है और रहेगा, जिसके हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...