19.7 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeखेलसिडनी में दिखा हिटमैन का विकराल रूप, डच बॉलर्स की खूब पिटाई,...

सिडनी में दिखा हिटमैन का विकराल रूप, डच बॉलर्स की खूब पिटाई, चकनाचूर हुआ युवराज का रिकॉर्ड

Published on

सिडनी

कहते हैं रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज का अगर कैच है तो सबकुछ झोंक दो। एड़ी-चोटी का जोर लगा दो, लेकिन कैच मत छोड़ो। अगर छोड़ दिया तो आपके लिए काल हो सकता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का कैच 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर छूटा। फ्रेड क्लासेन की गेंद थी और रोहित शर्मा हवा में खेल बैठे, लेकिन प्रिंगल ने कैच छोड़ दिया।

यूं पूरी हुई हाफ सेंचुरी
इसके बाद रोहित शर्मा ने न केवल टीम इंडिया को शुरुआती झटके से उबारा, बल्कि डच गेंदबाजों की खूब पिटाई भी की। उन्होंने बीक को छक्का उड़ाया तो लीड को चौका और छक्का जड़ते हुए तूफान सा ला दिया। देखते ही देखे रोहित शर्मा ने 7 मैचों के बाद 35 गेंदों में हाफ सेंचुरी जड़ी। उन्होंने 11वां ओवर करने आए टिम प्रिंगले को चौथी और 5वीं गेंद पर चौके लगाए और 50 रनों का आंकड़ा पार किया।

रोहित ने युवराज को छोड़ा पीछे
रोहित और भी खतरनाक होते दिख रहे थे कि 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर फ्रेड क्लासेन की गेंद पर एकरमैन के हाथों लपके गए। उन्होंने 39 गेंदों की पारी में 4 चौके और 3 छक्के ठोके। इस दौरान वह टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बने। उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा। युवराज सिंह के नाम 33 चौके थे, जबकि अब रोहित आगे निकल गए हैं।

केएल राहुल रहे अनलकी
इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया, लेकिन ओपनर केएल राहुल 9 रन बनाकर LBW आउट हुए। वह थोड़ा अनलकी रहे और गेंद स्टंप्स को छोड़कर जा रही थी, लेकिन रोहित की सलाह पर उन्होंने DRS नहीं लेने का फैसला किया। इसके बाद रोहित ने विराट के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। इससे पहले भारत ने मेलबर्न में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया था।

Latest articles

मप्र में जल्द लागू होगी समान नागरिक संहिता, सुझावों के लिए वेबसाइट शुरू: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल। मप्र में जल्द ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी। भोपाल में...

मप्र में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में फिर भारी उछाल, भोपाल समेत प्रमुख शहरों में बढ़े दाम

भोपाल। प्रदेश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर...

भोपाल के वार्ड-27 में गहराया पेयजल संकट, टैंकरों से आ रहा मटमैला पानी

भोपाल। राजधानी के वार्ड-27 के अंतर्गत आने वाली मांडवा बस्ती में पिछले कई दिनों...

मप्र में तबादलों का दौर शुरू, कैबिनेट की नई नीति के तहत 15 जून तक ऑनलाइन जारी होंगे आदेश

भोपाल। मप्र में 1 जून से अधिकारी-कर्मचारियों के तबादलों का दौर शुरू हो गया...

More like this

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...