19.7 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालभोपाल के वार्ड-27 में गहराया पेयजल संकट, टैंकरों से आ रहा मटमैला...

भोपाल के वार्ड-27 में गहराया पेयजल संकट, टैंकरों से आ रहा मटमैला पानी

Published on

भोपाल। राजधानी के वार्ड-27 के अंतर्गत आने वाली मांडवा बस्ती में पिछले कई दिनों से गंदे पानी की सप्लाई ने करीब 5 हजार से अधिक रहवासियों की मुसीबत बढ़ा रखी है। क्षेत्र में नल कनेक्शन न होने के कारण नगर निगम द्वारा टैंकरों के जरिए पानी की सप्लाई की जाती है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह पानी अत्यधिक मटमैला और दूषित आ रहा है। मांडवा बस्ती के निवासी शेर सिंह सोलंकी सहित अन्य रहवासियों का कहना है कि यह पानी पीने योग्य बिल्कुल नहीं है, जिसके कारण उन्हें आसपास के इलाकों से पीने के पानी की जुगाड़ करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्रीय पार्षद से अविलंब साफ पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की है। एक तरफ जहां शहर की बस्तियों में लोग बूंद-बूंद साफ पानी के लिए तरस रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नगर निगम के दावे जमीनी हकीकत से कोसों दूर नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही महापौर मालती राय ने मध्य प्रदेश विधानसभा के सामने स्थित नगर निगम के फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण किया था।

इस दौरान मेयर ने दावा किया था कि जिन इलाकों में बड़ा तालाब का पानी सप्लाई हो रहा है, वहां के निवासियों को घरों में आरओ (RO) लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि निगम द्वारा पूरी तरह शुद्ध पानी दिया जा रहा है। महापौर के इन दावों के विपरीत शहर के कई इलाकों से लगातार दूषित जलापूर्ति की शिकायतें आ रही हैं; मांडवा बस्ती के अलावा भानपुर के पास स्थित बिहारी बस्ती में भी नर्मदा लाइन से मटमैला पानी आने के कारण लोग परेशान हैं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...

चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में मासूम संग पटरी पर गिरी महिला, दोनों पैर कटे

भोपाल। इटारसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने...

अधिकमास और पांचवें बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...