11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यनोटों पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर होनी चाहिए? सवाल सुन ठठा के हंस...

नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर होनी चाहिए? सवाल सुन ठठा के हंस पड़े नीतीश कुमार

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पत्रकारों का सवाल पहले गंभीरता से सुनते हैं, फिर हंसने लगते हैं और अपने ही अंदाज में जवाब देकर आगे बढ़ जाते हैं। दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ‘भारतीय नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो’ लगाने की मांग की है। इस बाबत पटना में पत्रकारों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूछा तो उन्होंने कहा कि कुछ लोग क्या-क्या कहते रहता हैं। इतना कहने के बाद नीतीश कुमार ठठा के हंसने लगते हैं और आगे की ओर बढ़ जाते हैं।

गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गर्दनीबाग स्थित ठाकुरबाड़ी पहुंचे थे। यहां पर वे भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की। पूजा करने के बाद नीतीश कुमार पत्रकारों से बात कर रहे थे। इसी दौरान पत्रकारों ने उनसे एक सवाल पूछा। नीतीश कुमार सवाल तो ऐसे सुन रहे थे, मानो उनको इस बारे में कोई जानकारी ही न हो। सवाल दागे जा रहे थे और सीएम नीतीश कुमार सवालों में ही जवाब खोज रहे थे। फिर हंसते हुए सवाल की गंभीरता को ही खत्म कर दिया और चल दिए।

क्या था पत्रकारों का सवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नोटों पर श्री गणेश और लक्ष्मी की तस्वीर वाले बयान को लेकर मीडिया कर्मियों ने सवाल पूछा। इस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग तो क्या-क्या कहते रहते हैं। सीएम नीतीश का ये जवाब सुनकर आसपास खड़े लोगों के साथ मीडिया कर्मी भी हंसने लगते हैं।

केजरीवाल ने क्या कहा था
दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि लक्ष्मीजी को समृद्धि की देवी माना गया है। गणेश जी सभी विघ्न को दूर करते हैं। इसलिए भारतीय नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगनी चाहिए। इससे हमारी अर्थव्यवस्था सुधरेगी। अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा था कि हम सारे नोट बदलने की बात नहीं कर रहे, लेकिन खराब हो चुके नोटों के बदले प्रतिमाह जो नए नोट छपते हैं, उन पर यह शुरुआत की जा सकती है और धीरे-धीरे नए नोट सर्कुलेशन में आ जाएंगे।

Latest articles

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

राजधानी में दिनदहाड़े फायरिंग: पुरानी रंजिश में पति-पत्नी ने घर पर दागीं गोलियां

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित 'कम्मू का बाग' इलाके में शुक्रवार सुबह सरेराह...

अफवाहों से पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर बढ़ी भीड़, प्रशासन ने कहा—स्टॉक पर्याप्त

भोपाल अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच मध्य प्रदेश...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...