8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत के दो और बीच दुनिया भर में छाए, PM मोदी हुए...

भारत के दो और बीच दुनिया भर में छाए, PM मोदी हुए खुश

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लक्षद्वीप के दो समुद्री तटों को दुनिया के सबसे स्वच्छ समुद्र तटों की लिस्ट में शामिल होने पर बधाई दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, ‘यह एक शानदार उपलब्धि है. खासतौर पर लक्षद्वीप के लोगों को इस उपलब्धि के लिए बधाई. भारत के समुद्री क्षेत्र बेहतरीन हैं और तटीय इलाकों की स्वच्छता को आगे बढ़ाने में भारतीय लोगों में काफी जुनून भी है.’

दरअसल, लक्षद्वीप के मिनीकॉय, थुंडी और कदमत बीच को ‘Blue Beaches’ लिस्ट में शामिल किया गया है. इस लिस्ट में शामिल होने का अर्थ है, उन जगहों को सबसे स्वच्छ होने का लेबल मिलना. इस लेबल का फायदा विदेशी टूरिस्ट की संख्या बढ़ाने में भी मिलता है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के ट्वीट को कोट करते हुए बधाई दी. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट में कहा कि भारत के लिए यह गर्व के पल हैं कि Blue Beaches लिस्ट में अब दो और भारतीय बीच शामिल हो गए हैं.

भूपेंद्र यादव ने कहा कि यह दोनों ही बीच लक्षद्वीप के हैं. इन दोनों बीच का लिस्ट में नाम शामिल होने के बाद अब संख्या 12 हो गई है. यह सस्टेनेबल एनवायरनमेंट बनाने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की अथक यात्रा का एक हिस्सा है.

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि थुंडी बीच लक्षद्वीप का सबसे प्राचीन और मनोहर बीच है. वहीं कदमत बीच उन टूरिस्टों के लिए ज्यादा मशहूर है, जो वॉटर स्पोर्ट्स के लिए आईलैंड पहुंचते हैं. इसके साथ ही भूपेंद्र यादव ने लोगों से लक्षद्वीप घूमने के लिए भी अपील की.

कैसा है थुंडी बीच?
लक्षद्वीप के प्राचीन तटों में थुंडी का नाम आता है. यह बीच प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है. जो टूरिस्ट पानी में तैरना पसंद करते हैं, उनके लिए तो यह किसी जन्नत से कम नहीं है. सफेद रेत के पास दूर तक दिखने वाली नीली पानी की चादर वाकई मनमोहक है. काफी संख्या में यहां जो टूरिस्ट आते हैं, उन्हें शांति पसंद होती है.

कैसा है कदमत बीच?
कदमत बीच की बात करें तो यह क्रूज टूरिस्टों में काफी प्रसिद्ध है, जो वॉटर स्पोर्ट्स के लिए आईलैंड पर जाते हैं. साथ ही नेचर लवर्स के लिए भी यह किसी जन्नत से कम नहीं है. इस बीच पर हर तरह का टूरिस्ट फिट हो जाता है. बीच पर मौसम भी अक्सर शानदार देखने को मिलता है.

थंडी और कदमत के अलावा ये भारतीय तट हैं ब्लू बीच लिस्ट में शामिल
शिवराजपुर (गुजरात), घोघला (दियू), कसरकोड़ और पादुबिदरी (कर्नाटक), कप्पड़ (केरल), रुशिकोंदा (आंध्र प्रदेश), गोल्डन बीच (ओडिशा), राधानगर (अंडमान एंड निकोबार), कोवालम (तमिलनाडु) और ईडन (पुडुचेरी).

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this