8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorized44 बिलियन की 'चिड़िया' कैसे हुई 'आजाद', ट्विटर-मस्क डील का लेखा जोखा

44 बिलियन की ‘चिड़िया’ कैसे हुई ‘आजाद’, ट्विटर-मस्क डील का लेखा जोखा

Published on

न्यूयॉर्क

44 बिलियन अमेरिकी डॉलर की चर्चित ट्विटर डील पूरी हो चुकी है। अमीरों की फेहरिस्त में अर्श पर बैठे एलन मस्क अब माइक्रोब्लॉगिंग साइट के मालिक हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने ट्वीट किया, ‘चिड़िया आजाद हो गई है।’ अब उनकी संपत्ति हमेशा चर्चा में रही है, तो इस डील के इनसाइड स्टोरी को भी समझना जरूरी हो गया है। खबर है कि मस्क ने 44 बिलियन डॉलर निजी संपत्तियों, निवेश, बैंक लोन समेत अन्य जगहों से जुटाए हैं। अब विस्तार से समझते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआत में टेस्ला प्रमुख ने मन बनाया था कि वह डील में निजी तौर पर 15 मिलियन डॉलर से ज्यादा का योगदान नहीं देंगे। इसका एक बड़ा हिस्सा (करीब 12.5 बिलियन डॉलर) शेयर की मदद से लोन के जरिए आना था। इसका मतलब था कि उन्हें अपने शेयर नहीं बेचने होंगे।

हालांकि, बाद में उन्होंने लोन लेने का विचार छोड़ा और अप्रैल और अगस्त में दो बार में उन्होंने टेस्ला के 15.5 बिलियन डॉलर के शेयर बेच दिए। अब मस्क इस पूरे लेनदेन में 27 बिलियन डॉलर से थोड़ी ज्यादा राशि का योगदान देंगे। खास बात है कि ट्विटर में मस्क पहले ही 9.6 प्रतिशत के हिस्सेदार हैं।

इन्वेस्टमेंट फंड
इस डील में उन्होंने 5.2 बिलियन डॉलर की राशि निवेश समूहों और अन्य बड़े फंड की मदद से जुटाई है। इनमें सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन का नाम भी शामिल है। उन्होंने डील में 1 बिलियन डॉलर निवेश किए हैं। कतर होल्डिंग की तरफ से भी कुछ राशि दी गई है। इसके अलावा सऊदी अरब के प्रिंस अलवलीद बिन तलाल ने भी मस्क को करीब 35 मिलियन शेयर ट्रांसफर किए हैं। निवेश करने वाले ये सभी लोग ट्विटर में अंशधारक होंगे।

बैंक का कर्ज
इस डील की शेष 13 बिलियन डॉलर की राशि बैंक लोन से आई है। इनमें मॉर्गन स्टेनली, बैंक ऑफ अमेरिका, मित्सुबिशी UFJ फाइनेंशियल ग्रुप और मिजुहो, बार्कले, सोशिएट जनरल और बीएनपी परिबास का नाम शामिल है। खास बात है कि लोन को वापस करने की जिम्मेदारी मस्क की नहीं, बल्कि ट्विटर की होगी। आंकड़े बताते हैं कि कंपनी 2022 के पहले मध्य में ऑपरेटिंग लॉस का सामना कर रही है और मुनाफा कमाने में भी मुश्किलों का सामना कर रही है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...