18 C
London
Sunday, June 7, 2026
HomeभोपालMP: जादू टोना के शक में गांववालों ने की 3 लोगों की...

MP: जादू टोना के शक में गांववालों ने की 3 लोगों की पिटाई, एक की मौत

Published on

छिंदवाड़ा,

छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना थाना क्षेत्र के ढोलनखापा गांव में जादू-टोने के शक में 3 लोगों को बुरी तरह से पीटा गया, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है जबकि अन्य दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पुलिस के मुताबिक, गांव में पिछले कुछ महीनों से हो रही मौतों को लेकर ग्रामीण आक्रोशित थे और गांव के ही 3 लोगों पर उनके शक की सुई घूम रही थी. गुरुवार देर शाम ग्रमीणों ने गांव के ही 3 लोगों की जादू टोना के शक पर अंधाधुंध पिटाई कर दी, जिसमें एक शख्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस बल मौके पर पहुचा.

छिंदवाडा एसपी विवेक अग्रवाल ने बताया कि पांढुर्ना थाना क्षेत्र के नादनवाड़ी चौकी के ग्राम ढोलनखापा में गुरुवार शाम को एक विवाद की सूचना प्राप्त हुई थी. 100 डायल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. उसके बाद और अधिक बल भी मोके पर पहुचा दिया गया था.

प्राप्त सूचना के अनुसार ग्रामीणों ने स्थानीय लोगों की मारपीट की थी. इस घटना में 3 लोग घायल हुए थे. 3 घायलों मे से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है. पुलिस ने धारा 302 और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है. आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी.

Latest articles

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

More like this

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...