18 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालबिल्ली ने करवाया मर्डर! 18 साल के बेटे को पिता ने गला...

बिल्ली ने करवाया मर्डर! 18 साल के बेटे को पिता ने गला काटकर मारा

Published on

नरसिंहपुर ,

बिल्ली की वजह से एक पिता ने अपने बेटे को गला काटकर मौत के घाट उतार दिया. यह सुनकर आपको बेहद आश्चर्य होगा. लेकिन मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिल स्थित गोटेगांव का यह मामला है. जहां एक बिल्ली बेटे की मौत का कारण बन गई. हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि पिता ही है. जानकर आपको भी बेहद हैरानी हुई होगी लेकिन यह सच है.

दरअसल, गोटेगांव थाना इलाके में रहने वाला केदार पटेल भाईदूज की रात अपने घर में खाना खा रहा था, तभी उसके सामने से बिल्ली गुजरी. यह देख उसने अपने 18 साल के बेटे अभिषेक पटेल से बिल्ली को भगाने को कहा, लेकिन बेटे ने अनसुना कर दिया. यह नाफरमानी पिता को इतनी नागवार गुजरी कि पहले तो उसने बिल्ली को पकड़कर मौत के घाट उतारा और फिर उसी धारदार हथियार से क्रोधित होकर बेटे के गले में दनादन वार कर दिए. इससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई.

इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, नाबालिग के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के लिए भेज दिया है. नरसिंहपुर एएसपी सुनील कुमार शिवहरे के मुताबिक, तात्कालिक रूप से पिता का क्रोधित होना ही हत्याकांड की वजह बना और आरोपी पिता पुलिस की गिरफ्त में है.

Latest articles

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

More like this

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...