18 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालइंदौर में 3 नाबालिग सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, 2 की...

इंदौर में 3 नाबालिग सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, 2 की मौत

Published on

इंदौर,

इंदौर में तीन नाबालिग सहेलियों ने सल्फास की गोलियों का सेवन कर लिया, जिसके बाद दो लड़कियों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीसरी लड़की की हालत गंभीर बनी हुई थी. शनिवार सुबह तीसरी लड़की की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के रीजनल पार्क का है. घटना के वक्त तीनों रीजनल पार्क रोड पर घूम रही थीं. अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को युवतियों के जहर खाने की सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जहर खाने की वजह पता की.

एडिश्नल डीसीपी प्रशांत चौबे ने बताया कि तीनों युवतियां मूलतः आष्टा (सीहोर जिला) के पास ग्रामीण इलाके की रहने वाली हैं. जब मामले की जांच की गई तो पता चला 16 साल की पायल बॉयफ्रेंड रोहित से बात न होने के चलते परेशान थी. वहीं, पूजा घर में घरेलू विवाद के कारण परेशान थी. जबकि, तीसरी लड़की आरती दोनों बेस्ट फ्रेंड को परेशानी में देखकर परेशान थी. तीनों ने सल्फास की गोलियां खा लीं. पार्क में मौजूद लोगों ने तुरंत लड़कियों को अस्पताल पहुंचाया.

पायल और आरती की इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि पूजा की हालत गंभीर बनी हुई थी. शनिवार को पूजा की हालत में सुधार देखा गया. फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.वहीं, पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है ताकि मामले में कुछ और जानकारी मिल सके. एडिश्नल डीसीपी प्रशांत चौबे ने बताया कि पूजा की हालत में सुधार हो रहा है. जल्द ही उससे भी बयान लिया जाएगा. वहीं, लड़कियों के परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है. फिलहाल मामले में जांच जारी है.

Latest articles

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

More like this

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...