18 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालस्कूल से बंक मार पार्क पहुंचींं 3 लड़कियां, मस्ती का बनाया वीडियो...

स्कूल से बंक मार पार्क पहुंचींं 3 लड़कियां, मस्ती का बनाया वीडियो और फिर खा लिया जहर, आख‍िर हुआ क्‍या?

Published on

इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार शाम को दो लड़कियों ने हंसते-खेलते मौत को गले लगा लिया जबकि तीसरी जीवन और मृत्यु से जूझ रही है। तीनों स्कूल छोड़कर रीजनल पार्क पहुंची थीं। पार्क में तीनों ने जमकर मस्ती की और इसका वीडियो भी बनाया। वीडियो देखकर नहीं लगता कि उनके मन में सुसाइड जैसी कोई बात रही होगी। देर शाम तीनों ने जहर खा लिया। दो की मौत हो गई जबकि तीसरी गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती है।

शुक्रवार शाम की घटना
घटना शुक्रवार शाम को इंदौर में राजेन्द्र नगर इलाके के रीजनल पार्क की है। मरने वाली लड़कियों के नाम पूजा और पलक हैं। तीसरी आरती है जिसका इलाज चल रहा है। पलक ने बताया कि उसके दोस्त रोहित से उसका झगड़ा हो गया था। इसी चलते उसने जहर खा लिया।

दो ने जहर खाया, तीसरी डर गई
पलक ने ही बताया कि पूजा किसी बात को लेकर अपने परिवार से परेशान थी। पूजा ने इसी कारण जहर खाया था। वहीं, पलक और पूजा को जहर खाता देखकर आरती घबरा गई। उसने इसी घबराहट में जहर खा लिया। तीनों को करीब आधे घंटे बाद एमवाय अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने तक तीनों जिंदा थीं। इलाज के दौरान रात में पलक और पूजा की मौत हो गई।

स्कूल से पहुंची थीं रीजनल पार्क
तीनों लड़कियां आष्टा के मॉडल स्कूल में पढ़ती थीं। तीनों पढ़ने में अच्छी थीं और दसवीं में 70 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स उन्हें मिले थे। तीनों शुक्रवार को बिना यूनिफॉर्म के स्कूल पहुंची थीं। गार्ड ने दो को गेट पर रोका तो तीसरी भी उनके साथ वापस लौट गई। तीनों इसके बाद इंदौर के रीजनल पार्क पहुंची और यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

Latest articles

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

More like this

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...