18 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालशिवराज सिंह चौहान बोले- कांग्रेस और पंडित नेहरू ने भारत को बांटा

शिवराज सिंह चौहान बोले- कांग्रेस और पंडित नेहरू ने भारत को बांटा

Published on

कलबुर्गी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस पर देश को ‘विभाजित’ करने का आरोप लगाया। साथ ही सवाल किया कि राहुल गांधी की अगुवाई में चलाई जा रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का मकसद किसे एकजुट करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि कर्नाटक में भाजपा एक बार फिर सत्ता में आने वाली है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं जो देश के लिए काम कर रहे हैं तो दूसरी तरफ राहुल बाबा हैं जो भारत जोड़ों यात्रा कर रहे हैं। श्रीमान राहुल गांधी, हमें बताएं- भारत को किसने तोड़ा? सन 1947 में जल्द से जल्द सत्ता पाने की चाहत के साथ, अगर किसी ने देश को विभाजित किया, तो वह पंडित जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस थे।

शिवराज सिंह चौहान ने कलबुर्गी में भाजपा के पिछड़ा वर्ग की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग हैं जिन्होंने भारत को विभाजित किया, लेकिन आज वे भारत जोड़ो (भारत को एकजुट करने) की बात कर रहे हैं। इस जनसभा में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई , राज्य भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य बीएस येदियुरप्पा, प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी समेत कई नेता मौजूद थे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ भाजपा है जहां एक बहुत ही साधारण परिवार का व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन सकता है दूसरी तरफ कांग्रेस है जो एक परिवार की पार्टी है। कांग्रेस मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना अध्यक्ष बनाकर शेखी बघार रही है, लेकिन यह केवल दिखावा है। सोनिया और राहुल गांधी अच्छी तरह जानते हैं कि कांग्रेस कभी भी खत्म हो जाएगी और वे चुनाव नहीं जीत सकते, इसलिए उन्होंने खड़गे पर अपनी नाकामियों का ठीकरा फोड़ने के लिए उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनाया है।

Latest articles

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

More like this

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...