14.4 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeखेल'और करो कोहली से तुलना', बाबर आजम ट्विटर पर जमकर हुए ट्रोल

‘और करो कोहली से तुलना’, बाबर आजम ट्विटर पर जमकर हुए ट्रोल

Published on

पर्थ,

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का खराब फॉर्म बदस्तूर जारी है. पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में रविवार (30 अक्टूबर) को नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी बाबर आजम कुछ खास नहीं कर पाए और महज चार रन बनाकर रन आउट हो गए.पॉल वैन मीकेरेन की गेंद को बाबर आजम ने मिड ऑन की तरफ खेलकर सिंगल लेना चाहा, लेकिन वहां खड़े वैन डर मर्व ने शानदार फील्डिंग का नजारा पेश करते हुए बॉल को सीधे स्टंप्स पर थ्रो किया और बाबर क्रीज से बाहर पाए गए. यहां तक कि बाबर ने डाइव मारकर भी क्रीज में लौटने का प्रयास नहीं किया.

देखा जाए तो मौजूदा वर्ल्ड कप में बाबर आजम तीन पारियों में 2.6 की औसत से सिर्फ 8 रन ही बना पाए हैं. पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के खिलाफ भी वह कुछ खास योगदान नहीं दे पाए थे. बाबर आजम अपने खराब फॉर्म के चलते क्रिकेट फैन्स के निशाने पर आ गए हैं. ट्विटर पर बाबर को जमकर ट्रोल किया.

पाकिस्तान की जीत का पूरा श्रेय गेंदबाजों को जाता है जिन्होंने डच बल्लेबाजों पर प्रेशर बनाए रखा. शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह ने पावरप्ले में रन गति पर लगाम कसी. पाकिस्तानी गेंदबाजों ने नौंवे ओवर तक नीदरलैंड के 26 रन पर तीन विकेट झटक लिए थे. शाहीन आफरीदी ने तीसरे ओवर में स्टीफन माइबर्ग को आउट कर पहला झटका दिया. टॉम कूपर और मैक्स ओ डॉड ने भी निराश किया, जो लगातार ओवरों में शादाब का शिकार बने. यही नहीं बास डिलीडे भी चेहरे पर बॉल लगने के चलते रिटायर हर्ट हो गए.

मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान ने नीदरलैंड को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी हैं. गेंदबाजों के लिए मददगार ऑप्टस स्टेडियम की पिच पर नीदरलैंड की टीम पाकिस्तान की कसी गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 91 रन ही बना सकी. वैसे पाकिस्तान के लिए यह लक्ष्य इतना बड़ा नहीं था लेकिन उन्हें इस तक पहुंचने के लिए 13.5 ओवर लग गए. मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान के लिए 39 गेंद में 49 रन बनाए.

एकरमैन ने बचाई नीदरलैंड की लाज
इसके बाद कॉलिन एकरमैन (27 रन) और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (15 रन) ने 35 रन की भागीदारी निभाकर पारी को संभालने का भरपूर प्रयास किया. लेकिन दोनों ही लगातार ओवरों में पवेलियन लौट गए. शादाब ने एकरमैन को एलबीडब्ल्यू आउट किया जबकि एडवर्ड्स को नसीम शाह ने इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच कराया.

नीदरलैंड की आधी टीम 16वें ओवर में 69 रन स्कोर पर पवेलियन पहुंच चुकी थी. यह स्कोर जल्द ही छह विकेट पर 73 रन हो गया जब रोएल्फ वैन डर मर्व भी हारिस रऊफ की बॉल पर आउट हो गए. वसीम जूनियर ने 19वें ओवर में दो यॉर्कर पर टिम प्रिंगल और फ्रेड क्लासेन के विकेट झटके.

Latest articles

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

सीएम भजनलाल शर्मा भिवाड़ी में देश की पहली एसएमई सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शुरू

जयपुर। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खनिज संपदा के लिए विख्यात राजस्थान अब मुख्यमंत्री...

More like this

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...