11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

Published on

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में नव-नियुक्त आर्टीजन्स के कौशल विकास और प्रशिक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। यहाँ ‘प्रवीण ट्रेनिंग मैनुअल’ के अंतर्गत नव-नियुक्त कामगारों के लिए दिनांक 19 मई 2026 से 01 जून 2026 तक आयोजित होने वाले 12 दिवसीय ‘AM2 ओरिएंटेशन मॉड्यूल’ का गरिमामयी शुभारंभ किया गया।

इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भेल के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) माननीय टीयू सिंह द्वारा पारंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर गरिमामयी उपस्थिति के रूप में आरिफ अहमद सिद्दीकी (अपर महाप्रबंधक, एचआरडी) एवं श्रीमती सुरेखा बंछोर (अपर महाप्रबंधक, एचआरएम) भी विशेष रूप से मंच पर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में एचआरडी विभागाध्यक्ष आरिफ अहमद सिद्दीकी ने सभी नवागत प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने उपस्थित कामगारों को ‘प्रवीण ट्रेनिंग मैनुअल’ की विस्तृत व संक्षिप्त जानकारी प्रदान करते हुए इस 300 दिवसीय व्यापक प्रशिक्षण को पूर्ण निष्ठा, लगन एवं समर्पण के साथ संपन्न करने हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। इसके पश्चात भेल की प्रगति, उत्पादन क्षमता और समय पर ऑर्डर निष्पादन (एग्जीक्यूशन) में नव-नियुक्त कामगारों की रीढ़ की हड्डी जैसी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए श्रीमती सुरेखा बंछोर ने इस व्यावहारिक प्रशिक्षण की उपयोगिता साझा की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को इस सत्र से अधिकतम तकनीकी लाभ और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।अनुशासन और मल्टी-स्किलिंग पर रहा।

नव-नियुक्त आर्टीजन प्रतिभागियों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए मुख्य अतिथि एवं महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टीयू सिंह ने सभी को आश्वस्त किया कि नए कामगारों की कार्यस्थल या व्यक्तिगत स्तर की किसी भी समस्या के त्वरित समाधान हेतु वे स्वयं और उनकी पूरी एचआर टीम सदैव तत्पर व उपलब्ध रहेगी। उनका मुख्य संबोधन कार्यस्थल पर अनुशासन, निरंतर कौशल विकास और बहु-कौशल (इंटर ट्रेड स्किल/मल्टी-स्किलिंग) सीखने की परम आवश्यकता पर केंद्रित रहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के अत्यधिक चुनौतीपूर्ण व्यावसायिक परिवेश और प्रतिस्पर्धी बाजार में नवीन तकनीकों को आत्मसात करना तथा विविध कौशलों को अपनाना समय की सबसे बड़ी मांग है।

इस उद्घाटन समारोह के दौरान बीएचईएल भोपाल के औद्योगिक इतिहास में एक और बेहतरीन अध्याय जुड़ा, जब एचआरडी वर्कशॉप टीम द्वारा कड़ी मेहनत से हिंदी में रूपांतरित किए गए ‘प्रवीण ट्रेनिंग मैनुअल’ का भव्य विमोचन मुख्य अतिथि श्री टी. यू. सिंह द्वारा किया गया। विमोचन के उपरांत इस मैनुअल को सभी कामगार प्रशिक्षुओं को वितरित किया गया। प्रबंधन की इस अनूठी पहल से बीएचईएल भोपाल के सभी नव-नियुक्त आर्टीजन अपनी सुलभ हिंदी भाषा में तैयार उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सामग्री को और अधिक बेहतर ढंग से समझ सकेंगे तथा वर्कशॉप फ्लोर पर इसका समुचित लाभ उठा सकेंगे।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

महारत्न का दर्जा खो सकते हैं भेल और सेल, सरकार ने सुधार के लिए दिया एक साल का समय

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की दो बड़ी कंपनियों, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स...