7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeभोपालभोपाल में क्लोरीन गैस ने बिगाड़ी तबीयत: एक कर्मचारी बेहोश, वेंटिलेटर पर...

भोपाल में क्लोरीन गैस ने बिगाड़ी तबीयत: एक कर्मचारी बेहोश, वेंटिलेटर पर शिफ्ट

Published on

भोपाल

राजधानी भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थित वाटर फिल्टर प्लांट में सोमवार को क्लोरीन गैस से एक कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई। कर्मचारी वॉल्व खोल रहा था। तभी चपेट में आ गया और उसे टीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। कर्मचारी वेंटिलेटर पर है। 6 दिन पहले क्लोरीन गैस से 70 से अधिक परिवार प्रभावित हुए थे। हालांकि, दोबारा गैस रिसाव के मामले में जिम्मेदारों ने चुप्पी साध ली है। बताया जा रहा है कि समय रहते मामला संभाल लिया गया, लेकिन प्लांट में काम करने वाले कर्मचारी और आसपास के रहवासी दहशत में आ गए। निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी का कहना है कि कर्मचारी द्वारा कार्य करने के दौरान क्लोरीन गैस की पाइप लाइन को जोड़ने के समय कर्मचारी संपर्क में आया। उसका इलाज हो हरा है और वह अब सामान्य है।

ताजा मामला सोमवार सुबह सामने आया है। एक कर्मचारी अशरफ अली (58) काम कर रहे थे। इसी दौरान वे बेहोश हो गए। इसके बाद उसे टीबी हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि कर्मचारी को हमीदिया हॉस्पिटल में रेफर किया जाएगा।

गेट पर ताला, एंट्री बंद
मामला सामने आने के बाद ईदगाह फिल्टर प्लांट के मेन गेट पर ताला जड़ दिया गया और मीडिया की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। गेट पर कर्मचारी मुस्तैद है, जो किसी को भी अंदर नहीं जाने दे रहे।

पहले मामले में साधी चुप्पी, फिर आया कमिश्नर का बयान
इधर, मामले में जानकारी लेने के लिए नगर निगम के अफसरों ने पहले चुप्पी साध ली। कोई भी इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार करता रहा। इंचार्ज असिस्टेंट इंजीनियर (AE) देवेश गहरवाल मोबाइल रिसीव नहीं कर रहे थे, जबकि एक वरिष्ठ अफसर का कहना था कि क्लोरीन गैस के रिसाव जैसा मामला नहीं है। हालांकि, कर्मचारी की तबीयत कैसे बिगड़ी, यह वे नहीं बता पाए। दोपहर साढ़े 3 बजे के बाद कमिश्नर कोलसानी का बयान आया। उन्होंने कहा कि गैस का रिसाव नहीं हुआ। प्लांट और आसपास का क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है। कर्मचारी द्वारा कार्य करने के दौरान क्लोरीन गैस की पाइप लाइन को जोड़ने के समय गैस सुंघ ली गई थी।

चार दिन पहले ही बड़ा मामला
26 अक्टूबर की शाम को भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थित मदर इंडिया कॉलोनी में क्लोरीन गैस का सिलेंडर का वॉल्व लीक होने से हड़कंप मच गया। बस्ती में रहने वाले लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। गैस रिसने से लोगों की रात खौफ में कटी थी। इसके बाद मदर इंडिया कॉलोनी ​​में ​नाले के किनारे रहने वाले 70 से ज्यादा परिवारों को शिफ्ट किया गया। वहीं, इलाके में ड्यूटी कर रहे शाहजहांनाबाद TI सौरभ पांडे की तबीयत रात में बिगड़ गई। उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने पर 10 से ज्यादा लोगों को हमीदिया में भर्ती कराया गया। हालांकि, अब लोगों की तबीयत ठीक हो गई, लेकिन सोमवार को फिर एक कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...