12.9 C
London
Sunday, April 5, 2026
HomeUncategorizedसोने की कीमतों में आ सकती है भारी गिरावट, जानें- कितना गिरेगा...

सोने की कीमतों में आ सकती है भारी गिरावट, जानें- कितना गिरेगा भाव और क्यों?

Published on

नई दिल्ली

अगर आप सोना खरीदने का मूड बना रहे हैं तो आपको अभी थोड़ा इंतजार करना चाहिए. वैसे पिछले कई महीनों से सोने का भाव एक दायरे में घूम रहा है. अगस्त-2020 में सोने ने 56000 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड हाई बनाया था. उसके बाद सोने में गिरावट हावी हुआ, जिससे अभी तक नहीं उबर पाया है. दरअसल, ग्लोबल मंदी की वजह से आगे भी सोने की कीमतों में गिरावट का अनुमान है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के मुताबिक भारत में अक्टूबर से दिसंबर के बीच सोने की खपत में पिछले साल की तुलना में करीब एक चौथाई की गिरावट आ सकती है.

ग्रामीण क्षेत्रों में डिमांड घटने के संकेत
त्योहारी सीजन के दौरान बिक्री में बढ़ोतरी जरूर हुई. लेकिन जिस आंकड़े की उम्मीद थी, वहां तक सफलता नहीं मिली. सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे एक बड़ी वजह महंगाई मानी जा रही है. खासकर ग्रामीण इलाकों में सोने की डिमांड कम हो सकती है. ग्रामीण इलाकों में लोग बड़े पैमाने पर इस सीजन में ज्वैलरी खरीदते हैं.

बता दें, भारत दुनिया में सबसे अधिक सोने की खपत वाले देशों में दूसरे स्थान पर है. पहले पायदान पर चीन है. एक्सपर्ट्स की मानें तो डिमांड घटने की वजह से कीमतों पर असर पड़ सकता है, जो दो साल से अधिक समय में अपने सबसे निचले स्तर के करीब कारोबार कर रहे हैं.

ऑल टाइम हाई से 6000 रुपये सोना सस्ता
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 01 नवंबर को सर्राफा बाजार में सोना सस्ता होकर 50,460 रुपये पर आ गया, जो पिछले महीने की शुरुआत में 52 हजार पर पहुंच गया था. वहीं अगस्त-2020 में सोने ने रिकॉर्ड 56000 रुपये के स्तर को छुआ था.

बता दें, खुदरा महंगाई दर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. सितंबर में भारत की वार्षिक मुद्रास्फीति दर 7% से ऊपर रही. भारत की सोने की दो-तिहाई मांग आमतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों से आती है. (WGC की मानें तो दिसंबर तिमाही में भारत की सोने की मांग पिछले साल के 343.9 टन से गिरकर करीब 250 टन रह सकती है. उन्होंने कहा कि गिरावट 2022 में भारत की कुल सोने की खपत को लगभग 750 टन तक ला सकती है, जो पिछले साल के 797.3 टन से 6% कम है.

हालांकि कंज्यूमर और सेंट्रल बैंक की खरीद के दम पर वैश्विक स्तर पर सोने की मांग कोविड से पहले के स्तरों पर पहुंच गई है. सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर सोने की डिमांड 28 फीसदी बढ़कर 1,181 टन के स्तर पर पहुंच गई और इस साल यानी 2022 में अभी तक डिमांड बीते साल की समान अवधि की तुलना में 18 फीसदी बढ़ गई.

Latest articles

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...