11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभेल न्यूज़10 नवंबर को होंगे डायरेक्टर एचआर के साक्षात्कार

10 नवंबर को होंगे डायरेक्टर एचआर के साक्षात्कार

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड (भेल) में लंबे समय से लंबित डायरेक्टर मानव संसाधन विभाग के साक्षात्कार अब 10 नवंबर को होंगे । इस पद के लिये पात्र अफसरों के नाम भी जारी कर दिये गये हैं । इस पद के लिये भेल के कार्यपालक निदेशक एम ईसादोर,कार्यपालक निदेशक एसबी नैथानी ,जीएमआई पीके सक्सेना, जीएमआई नवीन सक्सेना, महाप्रबंधक आदिकांत बेहरा,महाप्रबंधक के मोहन,महाप्रबंधक एसके सिन्हा, निदेशक एचआर एसपीएमसीआईएल एससी पांडे, मुख्य महाप्रबंधक सेल केके ठाकुर, सीपीओ रेलवे, आरके अग्रवाल साक्षात्कार में भाग ले सकेंगे । इसमें पिछले साल की वरिष्ठता सूची के हिसाब से अफसरों के नाम शामिल किये गये ।

10 नवंबर को साक्षात्कार के बाद भेल के कार्यपालक निदेशक एम ईसादोर,कार्यपालक निदेशक एसबी नैथानी और महाप्रबंधक आदिकांत बेहरा में से किसी एक को डायरेक्टर एचआर बनाया जा सकता है जबकि निदेशक एचआर एसपीएमसीआईएल एससी पांडे,महाप्रबंधक के मोहन व सीपीओ रेलवे आरके अग्रवाल का भी नंबर लग सकता है । ऐसी उम्मीद की जा रही है कि भेल के अफसरों को इस पद के लिये मौका दिया जा सकता है । कौन बनेगा भेल का डायरेक्टर एचआर इसका फैसला 10 नंवबर को हो जायेगा । संभवत: साक्षात्कार के बाद ही यह सूची जारी हो सकती है ।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...