12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यमोरबी हादसे को चार दिन बीते, लापता लोगों पर असमंजस; अब तक...

मोरबी हादसे को चार दिन बीते, लापता लोगों पर असमंजस; अब तक क्या ऐक्शन

Published on

अहमदाबाद

मोरबी में पुल हादसे को चार दिन बीत गए हैं। मच्छु नदी में अब भी तलाशी अभियान खत्म नहीं हुआ है। राज्य के फायर सर्विस चीफ ने कहा है कि कम से कम दो लोग अब भी लापता हैं। बता दें कि इस हादसे के बाद 135 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं दो लोगों को ढूंढने का अभियान जारी है। दमकल अधिकारी ने कहा, सही संख्या के बारे में कहा नहीं जा सकता। हो सकता है कि दो से ज्यादा लोग भी लापता हों। मालूम हो कि एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोरबी पहुंचे थे। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। इसके बाद मोरबी सिविल अस्पताल जाकर घायलों से मिले। उन्होंने कुछ मृतकों के परिवारों से भी मुलाकात की।

हादसे में कम से कम 170 लोग घायल हो गए थे। यह 105 साल पुराना पुल केबल के सहारे झूलता था। रेनोवेशन के बाद इसे हाल ही में खोला गया था। रेनोवेशन का ठेका ओरेवा ग्रुप को दिया गया था। इस कंपनी ने नगर पालिका के साथ समझौता किया था। कंपनी पर लापरवाही का आरोप है। वहीं इससे जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान एक अधिकारी ने कहा, अभी नदी में तलाशी अभियान चलता रहेगा। स्थिति को देखते हुए ही आगे का कोई फैसला किया जाएगा।

वहीं जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि समय ही बता पाएगा कि कितने लोग लापता हैं। हम आखिरी समय तक प्रयास करते रहेंगे। एडीएम एनके मुच्छर ने कहा कि जो लोग भी नदी में गिरे थे, उन सबके बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद ही लापता लोगों की सही संख्या सामने आएगी। बता दें कि जिस कंपनी को इस पुल के रेनोवेशन का काम दिया गया था वह ‘अजंता दीवार घड़ी’ बनाने के लिए जानी जाती है।

कॉन्ट्रैक्ट में सामने आया है कि रेनोवेशन के लिए यह पुल 8 से 12 महीने के लिए बंद किया जाना था। हालांकि इसे केवल सात महीने के बाद ही अक्टूबर में खोल दिया गया। वहीं इसके केबल पुराने ही लगे थे। घटना वाले दिन इस ब्रिज पर कपैसिटी से ज्यादा लोगों को जाने कि इजाजत दे दी गई। जिस पुल की क्षमता 150 लोगों की थी, 30 अक्टूबर को उसपर 500 से ज्यादा लोग मौजूद थे। वहीं ओरेवा कंपनी के 9 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। कंपनी ने दावा किया था कि मरम्मत के बाद पुल 9 से 10 साल तक पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। हादसे के बाद आलम यह है कि कंपनी का अहमदाबाद वाला फार्महाउस भी बंद पड़ा है। यहां ताला लटका है और एक गार्ड तक नहीं है।

मामले को लेकर जांच की मांग की जा रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कहा कि मोरबी हादसे पर सियासत नहीं होनी चाहिए लेकिन जांच जरूरी है। वहीं विपक्ष यह भी सवाल कर रहा है कि ओरेवा कंपनी के शीर्ष पदाधिकारों के खिलाफ ऐक्शन क्यों नहीं लिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के सामने यह भी देखने को मिला था कि ओरेवा कंपनी का बोर्ड कपड़े से ढक दिया गया था।

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...