11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभेल न्यूज़थ्रिफ्ट सोसायटी चुनाव : नियोजन पत्रों की जांच , 34 फार्म रिजेक्ट...

थ्रिफ्ट सोसायटी चुनाव : नियोजन पत्रों की जांच , 34 फार्म रिजेक्ट हुए

Published on

भोपाल

सोसायटी चुनाव के लिए एक नवम्बर को नियोजन पत्रों की जांच की गई, जिसमें 34 फार्म रिजेक्ट हुए। इसके बाद 90 फार्म बचे। दो नवम्बर को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की वापसी की गई। इसमें 16 लोगों ने अपने फार्म वापस ले लिए। इसमें 13 सामान्य, 2 अनुसूचित जनजाति और एक महिला प्रत्याशी ने अपना नाम वापस लिया है। इसके बाद 74 लोग मैदान में बचे हैं। अब इनके बीच में ही 11 संचालक सदस्यों के लिए कश्मकश होगी। गौरतलब है कि थ्रिफ्ट सोसाइटी के 11 संचालक मंडल सदस्यों के लिए मतदान होगा।

इसमें करीब 4700 सदस्य अपने मतों का प्रयोग कर थ्रिफ्ट के नए संचालक मंडल का चयन करेंगे। चुनाव अधिकारी डॉ. मूलचंद किशोरे ने बताया कि बुधवार को 16 सदस्यों ने अपने फार्म वापस ले लिए। ऐसे में अब 74 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। बता दें कि पिछली बार 46 सदस्यों ने थ्रिफ्ट संचालक का चुनाव लड़ा था। कुछ लोगों का पर्चा निरस्त होने के कारण निर्वाचन कार्यालय में कुछ समय के लिए विवाद की भी स्थित बनी। बाद में मामला शांत हो गया।

इस तरह चुनाव कार्यक्रम
3 नवम्बर को चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 4 को चुनाव चिन्हों का आवंटन और चुनाव चिन्हों सहित चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 13 नवम्बर को भेल सांस्कृतिक भवन पिपलानी में सुबह 9.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन चुनाव समाप्त होने के बाद मतगणना और चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी। इसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए सूचना जारी की जाएगी। 15 नवम्बर को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए निर्वाचित संचालकों की संस्था कार्यालय बचत भवन में बैठक की जाएगी।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...