9.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया साइकिल रैली रवाना

बीएचईएल के ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया साइकिल रैली रवाना

Published on

हरिद्वार

बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है जिसका विषय है भ्रष्टाचार मुक्त भारत विकसित भारत। इस उपलक्ष्य में सतर्कता विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रंखला में आम जन मानस में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बीएचईएल कर्मचारियों द्वारा एक साइकिल रैली ‘साइक्लोथॉनÓ का आयोजन किया गया । बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री झा ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएं दीं । उन्होंने कहा कि सही मायनों में भ्रष्टाचार उन्मूलन तभी किया जा सकता है जब हम सब इसके लिए सामूहिक प्रयास करें । श्री झा ने सभी कर्मचारियों को अपनी कार्यप्रणाली में और अधिक पारदर्शिता लाने के लिये सतर्क रहने का संदेश दिया । मुख्य प्रशासनिक भवन (हीप) परिसर से प्रारम्भ होकर यह रैली उपनगरी के विभिन्न स्थानों से होती हुई वापस मुख्य प्रशासनिक भवन पर आकर समाप्त हुई ।

इस रैली में 60 से अधिक साइकिल चालकों ने भाग लेकर सतर्कता जागरूकता के जन अभियान में अपना योगदान दिया । इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रभारी) सीएफएफपी वीके रायजादा, अनेक महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (सतर्कता) दीपक मित्तल सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं सतर्कता विभाग के सदस्य आदि मौजूद थे ।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...