झांसी
सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, झाँसी की टाउनशिप के फब्बारा चौक पर एक एल ई डी वीडियो वॉल स्थापित किया गया, जिसका उद्घाटन भेल के कार्यपालक निदेशक विनय निगम ने किया । भारत सरकार के महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी/टाउनशिप विजन मिशन के अनुरूप तथा भेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के मार्गदर्शन एवं इकाई प्रमुख के निर्देशन में भेल द्वारा अपनी आवासपुरी को स्मार्ट टाउनशिप के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढाते हुए इस एलईडी वीडियो वॉल की स्थापना की गयी है ।
इस एलईडी वीडियो वॉल पर भेल के उत्पादो की सूचनाएं, कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व से जुडी. योजनाओं एवं कार्यों की जानकारियां प्रदर्शित की जायेगीं । साथ ही भेल की ब्रांडिंग भी इसका एक उद्देश्य है । ज्ञात हो कि पहले भी स्मार्ट टाउनशिप विकसित करने के उद्देश्य से भेल झांसी के इकाई प्रमुख विनय निगम के निर्देशन में कई महत्वपूर्ण कार्य जैसे वृक्षारोपण, आवासपुरी की सडकों का निर्माण एवं मरम्मत तथा अन्य सौंदर्यकरण के कार्य पूर्ण किये गये हैं । इस अवसर पर महाप्रबंधकगण एमके खरे, प्रवीश वाष्णैय, एनसी पॉली, राजीव अग्रवाल, एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यूनियन व एशोशिएसनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे ।
