भोपाल
बीएचईएल में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लायजन अधिकारियों एवं एसोसिएशन के सदस्यों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतिभागियों द्वारा पुष्प चढ़ाकर श्रृंद्धाजलि अर्पित की । कार्यशाला के उदघाटन समारोह में महाप्रबंधक आदिकन्द बेहेरा, कारपोरेट कार्यालय से आए मुख्य लायजन अधिकारी सुनील कुमार, संदीप मुखर्जी, निदेशक, सुश्री शिल्पा मयंकर, वरि. उप महाप्रबंधक , सुश्री उपमा राय, प्रबंधक और अमित रंजन कछप उप अधिकारी मौजूद थे ।
इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री बेहेरा ने अपने स्वागत संबोधन में बीएचईएल द्वारा एससी/एसटी वर्ग के कर्मचारियों के लिए किए गए कार्यों के बारे में सभी को जानकारी प्रदान की । कार्यकम में मुख्य लायजन अधिकारी सुनील कुमार द्वारा डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर द्वारा समाज के उत्थान तथा समान अवसर और सम्मान दिलाने पर किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में जानकारी दी । इस कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उत्थान हेतु सरकार द्वारा निर्देशित प्रावधानों के बारे में जानकारी प्राप्त की । इस कार्यशाला में बीएचईएल के विभिन्न यूनिटों के लगभग 55 प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता की ।
