11.7 C
London
Tuesday, April 14, 2026
HomeUncategorizedइस अजीबोगरीब बीमारी से जूझ रहे वरुण धवन, बोले- मैं बैलेंस खो...

इस अजीबोगरीब बीमारी से जूझ रहे वरुण धवन, बोले- मैं बैलेंस खो चुका हूं

Published on

‘भेड़िया’ बनकर जल्द ही वरुण धवन बड़े पर्दे पर उतरने वाले हैं. आजकल यह अपनी फिल्म के प्रमोशन्स में भी बिजी चल रहे हैं. कृति सेनन संग इनकी फिल्म में जोड़ी बनी है. दोनों इससे पहले फिल्म ‘दिलवाले’ में नजर आए थे. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिला. ऑडियन्स को वरुण धवन का इच्छाधारी भेड़िया का रूप काफी पसंद आया. फिल्म के प्रमोशन्स में वरुण धवन कोई कमी नहीं कर रहे हैं. हाल ही में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में एक्टर ने अपने रोल के साथ कुछ पर्सनल लाइफ की चीजें भी शेयर कीं.

वरुण धवन को है वेस्टीबुलर हायपोफंक्शन की बीमारी
वरुण धवन ने बताया कि वह वेस्टीबुलर हायपोफंक्शन की समस्या से जूझ चुके हैं. इस बीमारी में एक व्यक्ति अपनी बॉडी का बैलेंस खो बैठता है. पेंडेमिक के बाद जब चीजें धीरे-धीरे खुलनी शुरू हुईं, तो वरुण धवन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. उन्हें खुद को प्रेशराइज करके काम के प्रति आगे धकेलना पड़ा.न चाहते हुए भी वरुण धवन को काम से ब्रेक लेना पड़ा.

जब वरुण धवन को अपनी इस बीमारी के बारे में पता चला तो वह काफी दुखी हो गए थे. शट डाउन महसूस करने लगे थे. खुद को आगे बढ़ाना उनके लिए काफी चैलेंजिंग रहा. कोविड-19 के बाद जब वरुण धवन ने काम पर वापसी करनी चाही, तो उनके सामने कई चुनौतियां आईं. वरुण धवन ने कहा कि जब हम घर के दरवाजे खोलते हैं, तो क्या आपको नहीं लगता कि हम उसे रैट रेस में शामिल होने जा रहे हैं जो घर के बाहर चल रही है. यहां बैठे कितने लोग यह बात कह सकते हैं कि वह बदले हैं. मैं देखता हूं कि लोग पहले से ज्यादा मेहनत करके काम करने लगे हैं. मैंने खुद को फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के लिए इतना प्रेशराइज किया कि मुझे महसूस होने लगा कि मैं किसी इलेक्शन में तो भाग नहीं ले रहा हूं. मैं नहीं जानता कि मैंने खुद को इतना स्ट्रेस और प्रेशर में क्यों डाला, लेकिन मैंने किया.

वरुण धवन ने आगे कहा कि कुछ दिनों पहले ही मैंने यह बात अपना ली कि मुझे वेस्टीबुलर हायपोफंक्शन की बीमारी है. मैं नहीं जानता कि मुझे क्या हुआ, लेकिन मैंने सोचा कि बैलेंस जरूरी है लाइफ में. पर मेरा तो यही बैलेंस बिगड़ गया है. मैंने खुद को पुश करना शुरू कर दिया. हम बस रैट रेस में भाग रहे हैं, जिसके बारे में हमसे पूछने वाला कोई नहीं है. मुझे लगता है कि हम इस दुनिया में अगर आए है तो एक बड़े मकसद से आए हैं. मैं अपना यही मकसद ढूंढने की कोशिश कर रहा हूं. उम्मीद करता हूं कि बाकी लोगों को भी यह मकसद मिले.

क्या होता है वेस्टीबुलर हायपोफंक्शन?
वेस्टीबुलर हायपोफंक्शन कान के अंदर का बैलेंस सिस्टम होता है जो ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है. कान के अंदर वेस्टीबुलर सिस्टम होता है जो आंख के साथ काम करता है और मसल्स को बैलेंस करने की कोशिश करता है. जब यह ठीक तरह से काम नहीं करता है, तो कान से सुनाई देने वाली चीजें दिमाग तक ठीक तरह से पहुंच नहीं पाती हैं. ऐसे में व्यक्ति को चक्कर जैसे आने लगते हैं.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में भीषण लू का अलर्ट, पारा 44°C तक जाने के आसार

प्रदेश में रतलाम सबसे गर्म, पारा 41.2°C पहुंचा भोपाल। मध्य प्रदेश में अब बादलों और...

जनगणना-2027 के तहत ‘स्व-गणना’ पहल की शुरुआत

हरिद्वार। भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत पहली बार नागरिकों को ‘स्व-गणना’...

बीएचईएल की 61वीं वार्षिक आम बैठक में सीएमडी ने शेयरधारकों को किया संबोधित

हरिद्वार। बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के. सदाशिव मूर्ति ने कंपनी की 61वीं...

अध्यक्ष के नाम सौंपा सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन, गिफ्ट चयन में मनमानी पर उठे सवाल

भोपाल। बीएचईएल शिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड पिपलानी, भोपाल के सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...