-भेल -गान से सतर्कता जागरूकता सप्ताह – 2022 का समापन
भेल, झांसी
सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, झाँसी में सतर्कता जागरुकता समारोह 2022 के समापन समारोह की शुरुआत भेल-गान से किया गया । इस वर्ष सतर्कता जागरुकता सप्ताह 6 नवंबर 2022 तक भ्रष्टाचार मुक्त भारत- विकसित भारत विषय के साथ मनाया गया। सतर्कता विभाग के विभागाध्यक्ष ने सप्ताह में अयोजित कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। सप्ताह के दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जिसमें विजेता हुए प्रतिभागियों को पुरष्कृत किया गया एवं भेल के भेल ने प्रमाण-पत्र वितरित किये गये ।
विजेताओं में भेल शिक्षा निकेतन स्कूल एवं सेंट जेवियर कॉलेज के छात्र-छात्राओं, भेल के कर्मचारीगण, उनके बच्चे एवं स्पाउज शामिल रहे । छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके विद्यालय के शिक्षक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे । मुख्य अतिथि महाप्रबंधक मुक्ति कांत खरे ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि हमें टेक्नोलॉजी का अधिक-से-अधिक उपयोग अपने कार्यों में करना चाहिए ताकि समय पर सही जानकारी अपने स्टेकहोल्डर को मिल सके और पारदर्शिता को बढ़ावा मिले। हमें किसी भी काम में देरी से बचना चाहिए और अपने कार्यों से संबंधित जो दिशा-निर्देश हैं उनका पालन करना चाहिए ।
भारत को भ्रष्टाचार मुक्त कर एक विकसित देश बनाना है ताकि हमारे देश में अधिक-से-अधिक विदेशी निवेश हो सके और भारत सरकार के लिए 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाना संभव हो सके । इस अवसर पर भेल के मुख्य अतिथि के अवा महाप्रबंधक पीके वाष्णेय, महाप्रबंधक एनसी पॉली , डीआरओ एव यूनियन/ एसोसियेशन के प्रतिनिधिगण, कर्मचारीगण, स्कूली के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक मौजूद थी । कार्यक्रम का संचालन सतर्कता विभाग प्रमुख उपेंद्र कुमार सिंह एवं तकनीकी समन्वयन अरविंद कुमार, प्रबंधक ने किया।
