9.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभेल न्यूज़पुरानी आदर्श पैनल से सीएम साहू और महाले आउट, बनाई नई पैनल,...

पुरानी आदर्श पैनल से सीएम साहू और महाले आउट, बनाई नई पैनल, अब आदर्श में 4 नये शामिल

Published on

-थ्रिफ्ट चुनाव में होगी जोर आजमाईश, इधर से जीते या उधर से जीते सत्ता में बने रहने की कवायद जारी

भोपाल

बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी का चुनाव प्रचार तेज हो गया है । वहीं 10 माह पहले बनी पैनलों में भी फेरबदल जारी है । आदर्श पैनल से दो उम्मीदवारों को आउट कर दिया है वहीं इसी पैनल में चार नये उम्मीदवार शामिल किये हैं । दो आउट उम्मीदवारों ने एक नई पैनल बना ली इसमें चुनाव लडऩे वाले सिर्फ 6 लोग शामिल हैं । इसके पीछे मकसद जो भी हो लेकिन संकेत यह बता रहे हैं कि यदि आदर्श पैनल को चुनाव के बाद विजयी उम्मीदवारों की जरूरत पड़ी तो यह उनके काम आ सकते हैं ।

बात जो भी लेकिन इस समीकरण से थ्रिफ्ट चुनाव में मुकाबला दिलचस्प व सत्ता के गठजोड़ का दिखाई दे रहा है । जोर अजमाईश तो सभी पैनल कर रही हैं लेकिन इस चुनाव में इधर से जीते या उधर से जीते लेकिन सत्ता पर के काबिज हों इस पर सबकी निगाहें हैं । आदर्श पैनल में चंद्रराज नामदेव,सत्येन्द्र कुमार शर्मा,पूजा चौहान और संदीप कुमार लोखडें को नया उम्मीदवार बनाया है जबकि पुराने में से चन्द्रमोहन साहू और सुनील महाले को पैनल से आउट कर दिया है । अब इनकी नई भेल संकल्प पैनल बनकर तैयार है । इसमें विमल कुमार साहू,नवनीत,एसके कुरील,बाधन सिंह मरावी,मो.रहीम उद्दीन,जेम्स मोरे और उमाशंकर पाढ़ी को भी शामिल किया है ।

दूसरी और आदर्श पैनल के पुराने चेहरे राजेश शुक्ला,सुरेश कुमार लोधी,संजय गुप्ता,अजीत कुमार गोंड,राधा गौर और पूजा चौहान इस चुनाव में पूरी दमदारी दिखायेंगे । इस पैनल से श्री साहू और महाले के अलग होने के बाद थोड़ी बहुत दिक्कत जरूर होगी लेकिन यह दोनों अपनी पैनल से जीतकर आते हैं तो आखरी में आदर्श पैनल की गोद में ही बैठेंगे क्योंकि यह किसी एक यूनियन से जुड़े हुये हैं । वहीं आदर्श पैनल के राजेश शुक्ला,संजय गुप्ता और बीएस गोंड थ्रिफ्ट सोसायटी के डायरेक्टर रह चुके हैं तो वह अपने अनुभव का लाभ इस चुनाव में उठाने की पूरी कोशिश करेंगे ।

हां यह जरूरी है कि पिछले 10 माह से संस्था में चल रहे विवाद को लेकर मतदाता इनके बारे में क्या सोचते हैं यह अलग बात है । भेल संकल्प पैनल में विमल साहू और एसके कुरील भी चुनाव में दम दिखाने की ताकत रखते हैं । 13 नवंबर को मतदान होने हैं और इसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा होगी ऐसे में मतदाता इन दोनों पैनल के बारे में क्या सोच रहा है यह तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा ।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...