9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यकट्टर ईमानदार होने का दावा करने वाले सबसे भ्रष्ट, कांग्रेस भाई-भतीजावाद में...

कट्टर ईमानदार होने का दावा करने वाले सबसे भ्रष्ट, कांग्रेस भाई-भतीजावाद में लिप्त… पीएम मोदी

Published on

सोलन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में चुनाव प्रचार करते हुए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा आम आदमी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि वह खुद को ‘कट्टर ईमानदार’ कहते हैं, लेकिन सबसे भ्रष्ट हैं और समाज को विभाजित करने की साजिश में लगे हैं। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार, स्वार्थपूर्ण राजनीति और भाई-भतीजावाद की गारंटी है। पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी के कार्य और संकल्प मजबूत है जबकि कांग्रेस में अनिश्चितता, अनिर्णय और अराजकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को बीजेपी सरकार की जरूरत है क्योंकि इससे उसे स्थिरता मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 12 नवंबर को होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘दिल्ली में तीन दशक से अस्थिरता थी, सरकारें आईं और गईं, चुनाव में हजारों करोड़ रुपये बर्बाद हुए…ऐसा बार-बार हुआ। तब लोगों ने फैसला किया कि एक स्थिर सरकार ही देश की किस्मत बदल सकती है और 2014 में लोगों ने स्थिर सरकार को वोट दिया और हमने भी लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।’

‘छोटे राज्यों में अस्थिर सरकारों का इतिहास’
पीएम मोदी ने उत्तराखंड और गोवा का उदाहरण देते हुए कहा कि छोटे राज्यों में अस्थिर सरकारों का इतिहास रहा है, लेकिन अब इनमें से कई राज्य स्थिर सरकारों की ओर देख रहे हैं और बीजेपी को फिर से चुना जा रहा है। पीएम मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस शासन के दौरान, कई स्वार्थी और निहित स्वार्थी समूह उभरे जो देश और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में अस्थिरता देखना चाहते थे।

पीएम मोदी ने कहा, ‘इस कारण वे एक स्थिर सरकार को सत्ता में आने से रोकते हैं। छोटे राज्यों को हमेशा इन स्वार्थी समूहों ने निशाना बनाया है। वे झूठे वादे करते हैं, कुछ सीट जीतते हैं और अपने हितों के लिए काम करते हैं। वे खुद को ‘कट्टर ईमानदार’ कहते हैं, लेकिन वे सबसे भ्रष्ट हैं और समाज को बांटने की साजिश रचते हैं।’

‘बीजेपी की डबल इंजन की सरकार बनेगी’
प्रधानमंत्री ने आगाह किया कि हिमाचल प्रदेश को ऐसे समूहों से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोलन ने इतनी व्यापक प्रतिक्रिया के साथ यह संदेश दिया है कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की ‘डबल इंजन’ की सरकार फिर से बनेगी। मोदी ने कहा, ‘आपको बीजेपी उम्मीदवार को याद रखने की जरूरत नहीं है, जब आप वोट डालने जाते हैं तो केवल ‘कमल’ का चिह्न याद रखें। मैं आपके पास ‘कमल’ लेकर आया हूं, जहां भी आपको ‘कमल’ का चिह्न दिखाई देता है, यानी वह बीजेपी है और मोदी जी आपके पास आए हैं।’

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...