9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्य2024 में भी एकनाथ शिंदे ही सीएम होंगे... देवेंद्र फडणवीस बोले-बहुमत से...

2024 में भी एकनाथ शिंदे ही सीएम होंगे… देवेंद्र फडणवीस बोले-बहुमत से बनाएंगे सरकार

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर डेप्युटी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी एकनाथ शिंदे ही सीएम होंगे। हालांकि चुनाव में पार्टी का चेहरा कौन होगा, इस पर फडणवीस ने कहा कि पार्टी के लोग ही यह तय करेंगे। देवेंद्र फडणवीस ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि अगला चुनाव एकनाथ शिंदे और वह साथ मिलकर लड़ेंगे।

डेप्युटी सीएम देवेंद्र फडणवीस से पूछा गया कि 2024 चुनाव में महाराष्ट्र सरकार का चेहरा कौन होगा, इस पर उन्होंने कहा, ‘एकनाथ शिंदे और हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हमारे पास हुकुम का इक्का है जो हैं मोदी जी। उस चेहरे के साथ आप कोई भी चेहरा लगा दीजिए, अपने आप आगे बढ़ जाएगा।’

‘बीजेपी में एक सिस्टम के तहत फैसला होता है’
सीएम फेस के चेहरे पर फडणवीस ने कहा, ‘आज तो हमारे नेता एकनाथ शिंदे जी हैं। जब चुनाव के लिए जाएंगे तब भी सीएम एकनाथ शिंदे जी ही होंगे। बाकी नेता कौन होगा वह पार्टी ही तय करेगी। बीजेपी में एक सिस्टम के तहत इसका फैसला किया जाता है लेकिन एक बात तय है कि हम पूरे बहुमत के साथ चुनाव जीतेंगे।’

‘शिंदे को सीएम बनाने का प्रस्ताव मैंने दिया था’
देवेंद्र फडणवीस ने खुलासा करते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे को सीएम बनाने का प्रस्ताव उन्होंने ही दिया था। फडणवीस ने कहा, ‘एकनाथ शिंदे जी को सीएम बनाने का प्रस्ताव मैंने ही रखा था। मेरे ही कंसल्टेशन से यह हुआ। मैंने ही कहा कि उन्हें सीएम बनाना चाहिए। मेरे लिए शॉकिंग यह था कि मुझे कहा गया कि आपको डेप्युटी सीएम बनना चाहिए लेकिन जिस तरह से पार्टी ने मुझे कंवेंस किया, मुझे लगता है कि पार्टी का हित भी उसी में था।’

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...