9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यदेवी-देवताओं और जाति विशेष पर टिपप्णी करना पड़ा महंगा, भदोही में शिक्षक...

देवी-देवताओं और जाति विशेष पर टिपप्णी करना पड़ा महंगा, भदोही में शिक्षक को बीएसए ने किया निलंबित

Published on

भदोही

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के ज्ञानपुर खंड विकास क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को कथित तौर पर वॉट्सऐप ग्रुप में हिंदू देवी-देवता और एक जाति विशेष के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शुक्रवार को जिला मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था और जिलाधिकारी गौरांग राठी को एक ज्ञापन सौंपा था।

राठी ने बीएसए को तलब कर मामले की जांच कर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया था। भदोही के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) भूपेंद्र नारायण सिंह ने शनिवार को बताया कि जांच में शिकायत सही पाए जाने पर ज्ञानपुर ब्लाक के भिड़िउरा पाली स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रमेश चन्द यादव को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है जिसमें यह पता किया जाना है कि ग्रुप एडमिन ने बार-बार ऐसे मैसेज भेजने पर क्या कार्रवाई की और यदि यह आपराधिक मामला है तो शिक्षक और व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

प्राथमिक शिक्षक संघ के व्हाट्सएप ग्रुप में इससे पहले भी रमेश चंद यादव द्वारा देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने की शिकायत की गई थी, पर विभाग के किसी अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिला मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि हर दिन शिक्षक रमेश चंद यादव देवी देवता पर अभद्र भाषा में टिप्पणी सहित ब्राह्मण समाज को बलात्कारी, आतंकवादी, झूठा, पाखंडी हत्यारा कहते हुए मैसेज ग्रुप में डालते हैं और इसके साथ-साथ ब्राह्मण समाज को अपमानित करने वाले मैसेज भी डालते हैं।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...