11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड के उत्तरकाशी में हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता

Published on

देहरादून,

उत्तराखंड के उत्तराशी और टिहरी में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, उत्तराखंड के भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी से 17 किमी दूर 5 किलोमीटर गहराई में था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई.

देवभूमि उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी जिलों में आज सुबह 8 बजकर 33 मिनट 3 सेकंट बजे भूकंप आया था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई. इस भूकंप का असर भारत और चीन दोनों देशों में में हुआ है. इसका केंद्र उत्तरकाशी से 17 किमी दूर 5 किलोमीटर गहराई में था.

इससे पहले एक नवंबर को मध्यप्रदेश के जबलपुर समेत आस पास के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप के इन झटकों की तीव्रता 4.3 थी. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में ये भूकंप भी सुबह करीब 8 बजकर 43 मिनट पर महसूस किए थे. इनका केंद्र पचमढ़ी से 216 किमी दूर 10 किमी गहराई में था.

अरुणाचल में महसूस किए गए थे भूकंप के झटके
मध्य प्रदेश से पहले बीते 25 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह 04:07 बजे अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र तवांग से 81 किमी दूर 10 किमी की गहराई में था.

मणिपुर में 23 अक्टूबर को भूकंप
अरुणाचल से पहले मणिपुर में 23 अक्टूबर की रात करीब 11.41 बजे तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. न्यूज एजेंसी के मुताबिक भूकंप मणिपुर के थौबल में महसूस किया गया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई. भूकंप की गहराई जमीन से 40 किमी नीचे थी.

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...