11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यउद्धव ठाकरे ने मध्यावधि चुनाव की भविष्यवाणी की, पार्टी नेताओं से कहा-...

उद्धव ठाकरे ने मध्यावधि चुनाव की भविष्यवाणी की, पार्टी नेताओं से कहा- तैयार रहो

Published on

मुंबई

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव की भविष्यवाणी की है साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से तैयारी शुरू करने को कहा है। शनिवार को पार्टी मुख्यालय ‘सेना भवन’ में पदाधिकारियों की बैठक के दौरान उद्धव ने यह बात कही। उद्धव ने कहा है कि महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक इस बात का संकेत दे रहे हैं कि राज्य में 2024 से पहले विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

शिवसेना (यूबीटी) के मुख्य प्रवक्ता अरविंद सावंत ने बैठक के बारे में संवाददाताओं को बताया कि उद्धव ठाकरे ने राज्य में जल्द ही मध्यावधि विधानसभा चुनाव की भविष्यवाणी की है और कार्यकर्ताओं से तैयार करने को कहा है। सावंत ने कहा कि मध्यावधि चुनाव अपरिहार्य हैं क्योंकि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के लिए 2 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की है।

दक्षिण मुंबई के सांसद ने कहा, “जिस तरह हिमाचल प्रदेश और गुजरात में मतदाताओं को पैकेज और घोषणाओं का लालच दिया जा रहा है, उसी तरह पीएम की यह घोषणा भी एक संकेत है कि महाराष्ट्र में चुनाव जल्द होंगे।” लेकिन प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं के बारे में बात कर रहे थे, उनके ब्योरे के बारे में कोई स्पष्टता नहीं थी।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 2024 में समाप्त होने वाला है। शिवसेना का ठाकरे धड़ा मांग कर रहा है कि एकनाथ शिंदे के साथ बगावत करने वाले पार्टी के विधायक इस्तीफा दें और नए सिरे से मतदाताओं का सामना करें।

उधर, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार, जो जून में सत्ता में आई थी, के खिलाफ ठाकरे गुट ने कई बड़ी परियोजनाओं को गुजरात में जाने देने का आरोप लगाया है। इनमें 1.54 लाख करोड़ रुपये की वेदांत फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर चिप निर्माण परियोजना और 22,000 करोड़ रुपये की टाटा-एयरबस सी-295 सैन्य परिवहन विमान परियोजना शामिल हैं।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...