11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यकांग्रेस के 22 MLA फडणवीस के साथ? उद्धव के 'सिपाही' के दावे...

कांग्रेस के 22 MLA फडणवीस के साथ? उद्धव के ‘सिपाही’ के दावे से महाराष्ट्र में हलचल

Published on

मुंबई

उद्धव ठाकरे की शिवसेना टूटने के बाद अब एनसीपी (NCP) और कांग्रेस का गठजोड़ टूटने की अटकलें लगाई जा रही हैं। उद्धव सेना के पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने कांग्रेस को आगाह करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के 22 विधायक देवेंद्र फडणवीस के साथ हैं, जबकि शिंदे सेना के विधायक शाहजी बापू पाटील ने दावा किया है कि एनसीपी के 12 नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है, अब बस उनका ऐलान भर होना बाकी है। खैरे और शाहजी के बयानों के बाद कांग्रेस और एनसीपी ने भी हमला बोला है।औरंगाबाद के शिवसेना नेता चंद्रकांत खैरे के बयान की महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने जमकर खबर ली। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए जो अपनी पार्टी को नहीं संभाल सके, वे दूसरी पार्टियों के बारे में कुछ न बोलें, यही बेहतर होगा। कांग्रेस नेता सतेज पाटील ने खैरे से माफी मांगने की मांग की और कहा कि वह ठाकरे गुट के एक सीनियर नेता हैं। ऐसा बयान उन्होंने क्यों दिया, इसका खुलासा करना चाहिए

‘अब शिंदे-फडणवीस सरकार गिरेगी’
एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने शिर्डी में आयोजित मंथन शिविर में कहा कि दो दिनों में शिंदे-फडणवीस सरकार गिर जाएगी। पिछली बार शिर्डी में हुए कांग्रेस अधिवेशन के बाद महाविकास आघाडी सरकार गिर गई थी। यानी जब भी शिर्डी में किसी पार्टी का अधिवेशन होता है, तो वर्तमान सरकार गिर जाती है। अब शिंदे-फडणवीस सरकार गिरेगी।

कांग्रेस-एनसीपी के नेता संपर्क में: महाजन
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन ने अपने नांदेड़ दौरे में कहा कि कांग्रेस और एनसीपी के कई सारे नेता उनके संपर्क में हैं। वे बड़े नेता सिर्फ यहां के ही नहीं हैं और भी जगह के हैं। कांग्रेस, एनसीपी समेत दूसरे दलों के नेताओं को अपना भविष्य अंधकारमय दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि शिवसेना को ही लें, उनके सदस्य गए, पार्टी का नाम गया, चुनाव चिह्न गया। अब उस पार्टी में रह क्या गया।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...