11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यअंधेरी ईस्‍ट में पार्टियों का वॉकओवर लेकिन जनता ने चला दिया NOTA...

अंधेरी ईस्‍ट में पार्टियों का वॉकओवर लेकिन जनता ने चला दिया NOTA का सोटा

Published on

मुंबई

मुंबई की अंधेरी ईस्‍ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने जीत हासिल की। ऋतुजा लटके को 66530 वोट म‍िले। हालांक‍ि इस उपचुनाव में नोटा ने सबको चौंका द‍िया। इस सीट पर क‍िसी दूसरी पार्टी का उम्‍मीदवार न होने के चलते वोटरों ने ‘नोटा’ का बटन दबाया। इसके चलते अंधेरी ईस्‍ट उपचुनाव में नोटा (इनमें से कोई नहीं) विकल्प के पक्ष में 12,806 वोट पड़े। दरअसल इस साल मई में शिवसेना विधायक रमेश लटके के निधन के कारण संबंधित सीट पर आवश्यक हुए उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के चुनावी दौड़ से अपने उम्मीदवार का नाम वापस लेने से यह चुनाव महज औपचारिकता रह गया।

इस साल मई में शिवसेना विधायक रमेश लटके के निधन के कारण आवश्यक हुए उपचुनाव के लिए मतदान तीन नवंबर को हुआ था और महज 31.74 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से उपचुनाव से अपने उम्मीदवार का नाम वापस लेने के बाद रमेश लटके की पत्नी ऋतुजा लटके के आसानी से जीतने की उम्मीद है।

श‍िंदे सरकार बनने के बाद पहला चुनाव
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना विधायकों के एक गुट के विद्रोह के कारण जून में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के गिरने के बाद महाराष्ट्र में यह पहला चुनावी मुकाबला था। एमवीए के घटक दल-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस, दोनों ने ऋतुजा लटके की उम्मीदवारी का समर्थन किया था।

दूसरे नंबर पर नोटा
अंधेरी ईस्‍ट विधानसभा सीट की अंत‍िम दौर की मतगणना के बाद ऋतुजा लटके को कुल 86570 वोटों में से 66530 वोट म‍िले। जबक‍ि नोटा विकल्प के पक्ष में 12,806 वोट पड़े। नोट से छह अन्य निर्दलीय उम्मीदवार बहुत पीछे रह गए। इसमें चार तीन उम्‍मीदवारों को 15 सौ के करीब वोट और एक उम्‍मीदवार को एक हजार के करीब वोट म‍िले।

उम्‍मीदवार पार्टी कुल वोट
ऋतुजा रमेश लटके शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 66530
बाला वेकंटेश विनायक नाडार आपकी अपनी पार्टी (पीपल्स) 1515
मनोज नायक राइट टु रिकॉल पार्टी 900
नीना खेडेकर निर्दलीय 1531
फरहाना सिराज सैयद निर्दलीय 1093
मिलिंद कांबळे निर्दलीय 624
राजेश त्रिपाठी निर्दलीय 1571
इनमें से कोई नहीं (NOTA) 12806
कुल 86570

सुबह आठ बजे शुरू हुई काउंट‍िंग
मुंबई में निगम संचालित एक स्कूल में रविवार सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। मतगणना प्रक्रिया में 200 से अधिक अधिकारी शामिल हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुंबई पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 300 कर्मियों की नियुक्ति की है।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...