11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्य'नरेंद्र मोदी के लिए भूपेंद्र को जिताना है...' वलसाड रैली में बोले...

‘नरेंद्र मोदी के लिए भूपेंद्र को जिताना है…’ वलसाड रैली में बोले PM मोदी

Published on

वलसाड,

गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रचार अभियान तेज हो गया है. रविवार को पीएम मोदी ने सबसे पहले कपराडा में जनसभा को संबोधित किया, उसके बाद वे वलसाड पहुंचे. यहां उन्होंने लोगों से बीजेपी को जिताने की अपील की. मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरे आदिवासी भाइयों और बहनों के आशीर्वाद से मेरा चुनाव अभियान शुरू हो रहा है. मेरे लिए तो ए फॉर आदिवासी हैं.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि नरेंद्र के लिए हमें भूपेंद्र को बड़े अंतर से जीत दिलाना है. मेरा रिकॉर्ड तोड़ने में मेरी मदद करें. पीएम ने चुनाव के लिए नया नारा भी दिया- ‘ये गुजरात, हमने बनाया है.’ पीएम ने कहा कि इस बार मैं अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ना चाहता हूं. भूपेंद्र के रिकॉर्ड नरेंद्र से ज्यादा मजबूत होने चाहिए, मैं उसके लिए काम करना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि मेरे लिए ‘ए’ फॉर आदिवासी हैं.

आज आदिवासी समाज के गांवा में पानी पहुंच रहा
मोदी ने कहा कि ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मेरी पहली चुनावी सभा मेरे आदिवासी भाइयों और बहनों के आशीर्वाद से शुरू हो रही है. पहले टंकी बनती थी तो एक महीने तक ढोल बजाया जाता था और हैंडपंप लग जाने पर गांव पेड़स बांटा जाता था. आज बड़ी परियोजनाओं के कारण हम अपने आदिवासी समाज के गांवों में 200 मंजिल तक पानी पहुंचाने का काम कर रहे हैं.

हर गुजराती के दिल से आवाज निकलती है…
उन्होंने कहा कि एक जमाने में हम डॉक्टरों की तलाश करते थे, आज आदिवासी इलाकों में अस्पताल और मेडिकल कॉलेज हैं. गुजरात को बनाने के लिए हर गुजराती ने मेहनत की है, खून-पसीना बहाया है. हर गुजराती आत्मविश्वास से भरा होता है, इसलिए हर कोई गुजराती बोलता है, भीतर की आवाज बोलती है, हर गुजराती के दिल से एक आवाज निकलती है, मैंने यह गुजरात बनाया है.

ये चुनाव आप सब लोग लड़ रहे हैं…
उन्होंने कहा कि हम देश के विकास के लिए गुजरात के विकास की भावना के साथ लगातार काम कर रहे हैं. एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरे गुजरात और समाज को विकसित करने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ना तो भूपेंद्र और ना ही नरेंद्र यह चुनाव लड़ रहे हैं. गुजरात के प्यारे भाइयों और बहनों यह चुनाव आप लड़ रहे हैं

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...