11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यनोएडा एक्सप्रेस वे पर चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने...

नोएडा एक्सप्रेस वे पर चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Published on

नोएडा,

यूपी के नोएडा में एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में भीषण आग लग गई. इसके बाद देखते ही देखते चंद मिनटों में पूरी बस खाक हो गई. बताया जा रहा है कि बस में 18 लोग सवार थे, सभी ने बस के कूदकर जान बचाई. घटना की जानकारी होते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

जानकारी के अनुसार, थाना एक्सप्रेस वे इलाके में पंचशील अंडर पास के नजदीक बस में आग लग गई. हादसे के वक्त बस में 18 यात्री सवार थे, जिन्होंने बस से कूदकर अपनी जान बचाई. यह हादसा उस समय हुआ, जब बस परी चौक से नोएडा की तरफ आ रही थी.

मौके पर मौजूद लोगों ने देखा तो तुरंत सूचना दमकल विभाग को दी. खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाना शुरू कर दिया. फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस जल चुकी थी.

घटना के बाद एक्सप्रेस वे पर लगा रहा जाम
बस में आग लगने से एक्सप्रेस वे पर जाम लग गया. काफी देर तक वाहनों की आवाजाही रुकी रही. दमकल विभाग की गाड़ियों ने जब आग पर काबू पा लिया, इसके बाद ही यातायात शुरू किया गया. बस में आग लगने की जानकारी के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. हालांकि बस में आग कैसे लगी, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...