15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यतेजस्वी यादव ने गोपालगंज पर खूब की बात, मोकामा पर रहे 'चुप'......

तेजस्वी यादव ने गोपालगंज पर खूब की बात, मोकामा पर रहे ‘चुप’… करने लगे सफाये की बात

Published on

पटना

बिहार विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव के रिजल्ट आने के बाद तेजस्वी यादव ने बाड़ा दावा किया है। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी के सफाये की शुरुआत हो गई है। मोकामा में तो हमारी एकतरफा जीत हुई। वहीं गोपालगंज में बीजेपी की नींद उड़ गई होगी, जहां हमारे उम्मीदवार सिर्फ 1700 वोट से चुनाव हारा। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि हमने बीजेपी के कोर वोट में सेंध लगा दिया है। आगे देखियेगा कि उनकी क्या हालत करेंगे। हालांकि पत्रकारों से बात करने के दौरान तेजस्वी यादव मोकामा पर चर्चा करने से बचते रहे। तीन मिनट की बातचीत में उन्होंने मात्र एक बार ही मोकामा का नाम लिया।

गोपालगंज उपचुनाव परिणाम से गदगद हैं तेजस्वी!
तेजस्वी यादव ने कहा कि 2020 विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी गोपालगंज चुनाव 40 हजार वोट से जीती थी। लेकिन दो साल बाद हुए उपचुनाव सिर्फ 1700 वोट से जीत हासिल कर पाई। आरजेडी नेता ने दावा किया कि हमने उनके ( Bjp ) कोर वोट बैंक में सेंध लगा दिया है। सिर्फ दो साल में ये हाल है, तो आगे देखियेगा क्या होगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि 2024 में जब लोकसभा चुनाव होगा, तो हम गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से 20 हजार वोट से लीड करेंगे। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि गोपालगंज में सभी जाति-धर्म का वोट आरजेडी उम्मीदवार को हासिल हुआ है।

मोकामा पर ‘चुप’ रहे तेजस्वी
हालांकि पत्रकारों से बात करने के दौरान मोकामा को लेकर तेजस्वी यादव चुप ही रहे। तेजस्वी यादव ने सिर्फ इतना ही कहा कि मोकामा में हम एकतरफा मुकाबले में जीते है। लेकिन सच्चाई ये है कि सात दलों का गठबधन होने के बावजूद महागठबंधन उम्मीदवार 20 हजार मतों का नुकसान हुआ है। 2020 में आरजेडी उम्मीदवार अनंत सिंह मोकामा सीच से लगभग 36 हजार वोट से जीत हासिल की थी। 2 साल बाद हुए उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी 16 हजार वोट से ही जीत पायीं। सच्चाई ये भी है कि मोकामा इलाके में अनंत सिंह खुद सबसे बड़े फैक्टर हैं। 2015 में अनंत सिंह ने जेडीयू और आरजेडी के साझा उम्मीदवार को लगभग 19 हजार वोट से हराया था।

किसको कितना मिला वोट
गोपालगंज में बीजेपी उम्मीदवार कुसुम देवी को 70,053 वोट मिले। वहीं, आरजेडी उम्मीदवार को 68259 वोट मिले। आखिरी राउंड तक दोनों उम्मीदवारों में आमने-सामने की लड़ाई हुई और अंतत: बीजेपी प्रत्याशी इस लड़ाई में सफल हुए। इधर, सियासी जानकारों का कहना है कि बीजेपी की जीत में साधु यादव की पत्नी बसपा उम्मीदवार इंदिरा यादव और एआईएमआईएम उम्मीदवार अब्दुल सलाम की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता है। इंदिरा यादव को 8,853 और अब्दुल सलाम को 12,212 वोट मिले। ये दोनों इस करीबी मुकाबले में आरजेडी उम्मीदवार के लिए ‘वोट कटवा’ साबित हुए। राजद के वोट बैंक में मुस्लिम और यादव (एमवाई) शामिल हैं और इन दोनों उम्मीदवारों को 21,000 से अधिक वोट मिले।

इधर, मोकामा में आरजेडी की नीलम देवी और बीजेपी की सोनम देवी के बीच मुकाबला था। नीलम देवी ने लगभग 16,000 मतों के अंतर से मुकाबला जीता। मोकामा में नीलम देवी को 79,744 वोट मिले जबकि बीजेपी उम्मीदवार सोनम देवी को 63,003 वोट ही मिले। उनके लिए हार का अंतर 16,741 वोट था। मोकामा में राष्ट्रीय जनसभाना पार्टी के उपेंद्र साहनी को 1,709 वोट, डीराज मालाकार ( निर्दलीय 529 वोट, लालू प्रसाद यादव ( निर्दलीय ) को 644 वोट, सुनील कुमार ( निर्दलीय ) को 1,133 वोट और नोटा को 2,470 वोट मिले।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...