15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यनोएडा-गाजियाबाद में प्रदूषण से हालात खराब, 9 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

नोएडा-गाजियाबाद में प्रदूषण से हालात खराब, 9 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

Published on

नोएडा

उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में प्रदूषण से जनजीवन बेहाल है। इलाके में निर्माण कार्य बंद करा दिए गए हैं। इसके अलावा कुछ चिह्नित वाहनों को दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने पर भी पाबंदी लगाई गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील भी की है कि वे जरूरत होने पर ही घरों से बाहर निकलें। वहीं घातक प्रदूषण के कारण गाजियाबाद और नोएडा में स्कूलों को बंद करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

नोएडा जिला प्रशासन ने इलाके में प्रदूषण के हालात को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक, गौतमबुद्धनगर में सभी स्कूल 9 नवंबर से खुलेंगे। तब तक स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश दिए गए हैं। गाजियाबाद में भी प्रशासन ने ऐसा ही आदेश दिया है।

गाजियाबाद बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि जिले के सभी विद्यालय 9 नवंबर 2022 से ही खुलेंगे। तब तक स्कूलों में पढ़ाई बंद रहेगी। 9 नवंबर के बाद ही स्कूलों में पहले की तरह शिक्षण कार्य शुरू होगा।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...