7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभेल न्यूज़थ्रिफ्ट के उम्मीदवारों ने भेल से जुड़ी सेटेलाइट कालोनियों में किया प्रचार

थ्रिफ्ट के उम्मीदवारों ने भेल से जुड़ी सेटेलाइट कालोनियों में किया प्रचार

Published on

भोपाल

भेल की थ्रिफ्ट सोसायटी के चुनाव में सभी उम्मीदवारों की निगाहें संपदा कालोनी पर है ऐसा कहा जा रहा है कि इस कालोनी में करीब 200 भेल कर्मी रह रहे हैं । आदर्श, सत्यमेव, स्वास्तिक पैनल के उम्मीदवारों को रविवार को जमकर चुनाव प्रचार प्रसार किया । साथ ही चुनाव जिताने के लिये सभी वादा पूरा करने का भरोसा भी दिलाया ।

पूर्व अध्यक्ष करनैल सिंह से मिलने पहुंचे नेता

भोपाल; भेल में थ्रिफ्ट के चुनाव क्या आये चुनाव लडऩे वाले नेता जीत का आर्शीवाद लेने निकल पड़े । यूं तो यह लोग अप्रत्यक्ष रूप से टे्रड यूनियन नेताओं से मिलकर वोट मांग रहे हैं और इनके लिये यूनियनों के पदाधिकारी काम भी कर रहे हैं लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि चुनाव लड़ रहे नेता उस शख्श के पास पहुंच गये जिसने थ्रिफ्ट सोसायटी में लंबी पारी खेली और सहकारिता का जानकार भी रहा । मजेदार बात यह है कि पिछले 5 साल तक थ्रिफ्ट पर काबिज रहे संचालक मंडल श्री सिंह से अनुभव साजा नहीं किया और अब चुनाव के आते ही आर्शीवाद लेने घर जा पहुंचे ।

संस्था की वित्तीय स्थिति क्या है इसकी बैलेंस शीट की स्थिति क्या है कितना लोन बांट डाला एफडी की स्थिति क्या है यदि इस मामले में उन से 5 साल तक चर्चा करते तो संस्था की स्थिति और भी अच्छी होती । खैर देर आये दुरूस्त आये उनसे मिलकर नेताओं को यह लगा की चलो श्री सिंह का आर्शीवाद तो मिल गया लेकिन सिंह साहब ने भी इस वित्तीय संस्था के मामले में कुछ न कुछ तो सही बता ही दिया ।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...