7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल भोपाल के नंबर वन यूनियन के अध्यक्ष की तलाश

भेल भोपाल के नंबर वन यूनियन के अध्यक्ष की तलाश

Published on

भोपाल

बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के चुनाव 13 नवंबर को होना है तो कभी इस सोसायटी के चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले बीएमएस के अध्यक्ष की इन दिनों सभी को तलाश है । पिछले चुनाव में अप्रत्यक्ष रूप से पारदर्शी पैनल को सत्ता में लाने के पीछे इनकी अहम भूमिका भी रही है । चर्चा है कि भले ही थ्रिफ्ट में इनकी ज्यादा न चली हो लेकिन सभी बड़े पद अपने लोगों को दिलाने में यह कामयाब भी रहे है लेकिन इसी बीच पैनल के दो फाड़ होने से अध्यक्ष जी का मन कुछ खट्टा सा हो गया ।

ऐसे में ऐन वक्त पर थ्रिफ्ट चुनाव की तारीख की घोषणा होने के बाद भी नेता जी भोपाल में दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहे हैं । इसको लेकर बीएमएस के लोग तो परेशान हैं ही साथ में नेता जी की खास पैनल और ज्यादा परेशान है क्योंकि मुकाबला उनके पुराने साथियों से ही है और चुनाव में टक्कर में इस पैनल के लोगों को साफ दिखाई दे रही है ।

इनके न रहने से मुकाबला दिलचस्प नहीं बन पाया इसलिये अन्य पैनल के लोग भी फाउंड्री गेट पर बैठकर नेता जी कहां गये भाई उनकी तलाश करो जैसी चर्चायें करते नजर आ रहे हैं यहां तक कि एक नेता तो उनकी तलाश के लिये एड तक छपवाने की बात कह रह हैं । अब देखना यह है कि नेता जी चुनाव की तारीख के पहले आते हैं या नहीं या फिर उनकी पैनल के चहेतों की शक्ति परीक्षा लेकर चुनाव के बाद आयेंगे ।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...