15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यपराली जलाई तो नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि, यहां लिया गया फैसला

पराली जलाई तो नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि, यहां लिया गया फैसला

Published on

गोरखपुर,

उत्तर भारत के अलग-अलग राज्य में इस समय पराली जलाने की घटनाएं देखने को मिल रही है. हालांकि राज्य सरकारों द्वारा पराली जलाने से रोकने के लिए अलग-अलग प्रावधान किए गए हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में इस पर बड़ा फैसला लिया गया है.

इस फैसले के तहत अगर खेत में पराली जलाई तो किसानों को मिलने वाली कृषि विभाग से समस्त सम्मान निधि समाप्त कर दी जाएगी क्योंकि ये वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण बनता है जिसको लेकर सरकार काफी सख्त है. ये फैसला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में लिया गया है. अगर कोई पराली जलाता पकड़ा जाता है तो इसमें 1 एकड़ तक जमीने के लिए ढाई हजार रुपए जुर्माना है और 1 एकड़ से ऊपर होने पर 5000 तक का जुर्माना लगाया जाता है.

कृषि विभाग में डिप्टी डायरेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि इस मामले में लगातार शिकायतें आती थी लेकिन सेटेलाइट से मिली तस्वीरों के आधार पर एक्शन लेने से पिछले वर्ष लगभग 23 मामले आए थे लेकिन इस साल केवल एक मामला आया है इसका मतलब है लोग अब जागरूक हो रहे हैं.

बता दें कि पूर्वांचल में सर्दी ने दस्तक दे दी है और सूरज ढलने के बाद रात होते ही कोहरा गिरने लग रहा है और हवा की रफ्तार भी धीमी है. महज एक हफ्ते में जब एमएमयूटी परिसर में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वायु प्रदूषण स्वचालित मशीन से उसका आकलन किया तो एयर क्वालिटी इंडेक्स से पता चला की दीपावली के बाद हवा में प्रदूषण कम हुआ है यानी देखा जाए तो जिस तरह से पिछले वर्ष पराली जलाने के 23 मामले आए थे, इस वर्ष मात्र एक मामला आया है. यानि कि लोगों के मन में कहीं ना कहीं जुर्माने का खौफ है और साथ ही कृषि विभाग से मिलने वाली नीतियों के छीन जाने का भी खौफ है.

IMD के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में पराली की घटनाओं में गिरावट देखने को मिली है. पिछले साल के मुकाबले उत्तर प्रदेश में 38% कम पराली जलाई गई.

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...