16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यभाजपा को वोट देना, AAP को नहीं; कांग्रेस नेता ने मंच से...

भाजपा को वोट देना, AAP को नहीं; कांग्रेस नेता ने मंच से कर दी अपील

Published on

राजकोट

गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता जोरशोर से प्रचार अभियान में जुटे हैं। अपनी-अपनी जीत के दावों के बीच सभी नेता अपने दल के लिए एक-एक वोट बढ़ाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता ललित वासोया का बयान जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मंच से भाजपा को वोट देने की अपील कर डाली। ‘आप’ से बचने की सलाह देते हुए कांग्रेस नेता यहां तक कह गए कि चाहें तो बीजेपी को ही वोट दे दें। अब किरकिरी होने के बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा है कि तंज कसते हुए उन्होंने ऐसा कह दिया था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और धोराजी से विधायक ललित वसोसा एक जनसभा में मंच से कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा को भी वोट देने की बात कह डाली। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी कांग्रेस का वोट बांटने आई है। कोई आम आदमी पार्टी की बात करे तो मैं आपको मंच से कहता हूं, भाजपा को वोट दे देना, लेकिन आम आदमी पार्टी को नहीं।” वासोवा का यह बयान जमकर वायरल हो रहा है। पार्टी की किरकिरी होने लगी।

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम भी वीडियो ट्वीट करते हुए भाजपा-कांग्रेस में मिलीभगत के अपने पुराने आरोप को दोहराया। केजरीवाल ने लिखा, ”ये देखिए। कांग्रेस का सीनियर नेता खुलकर स्टेज से कह रहा है कि आम आदमी पार्टी को वोट मत देना, बीजेपी को वोट दे देना। क्या अब भी कोई शंका रह गई कि ये दोनों मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं? दोनों केवल ‘आप’ के खिलाफ हैं।

अपने बयान को लेकर विवाद बढ़ते देख वासोवा ने सफाई दी और कहा कि उन्होंने तंज कसते हुए ऐसा कहा था और दिल्ली के ठगों से बचने की अपील की थी। उन्होंने कहा, ”आम आदमी पार्टी भाजपा की तरफ से गुजरात में सत्ता विरोधी वोट को बांटने आई है। आप कांग्रेस का वोट बांटना चाहती है। गुजरात और देश की जनता ने गांधीनगर कॉर्पोरेश का परिणाम देखा है। आप को सालों से चली आ रही सत्ता को खत्म करने लिए लाया गया था और लोगों ने नतीजा देखा। इसलिए मैंने गुजरात के लोगों से दिल्ली के ठग से बचने की अपील की थी।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...