बेंगलुरु:
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने हिंदू शब्द को लेकर बेहद शर्मनाक बयान दिया है। कांग्रेस नेता के बयान के बाद से ही इसको लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली ने कहा है कि हिंदू शब्द तो भारत का ही नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदू शब्द पर्शिया से आया है। साथ ही कहा कि हिंदू शब्द का अर्थ भी काफी गंदा है। वहीं कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद सभी विपक्षी हमलावर दिख रहे हैं। कांग्रेस नेता कर्नाटक के बेलगावी जिले के निप्पान्नी इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
हिंदू शब्द का अर्थ तो बहुत गंदा है: जारकीहोली
कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली ने हिंदू शब्द को लेकर कहा है कि इसका अर्थ काफी गंदा है। साथ ही कहा कि हिंदू शब्द भारतीय ही नहीं है यह तो विदेशी फारसी शब्द है। यह तो हमारे ऊपर जबरन थोपा जा रहा है। जब कि इसका कोई मतलब ही नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बात को तो लेकर चर्चा की जानी चाहिए कि जो शब्द हमारे देश का ही नहीं है उसे लेकर हम पर क्यों दबाव बनाया जाता है। हिंदू शब्द तो विदेशी है हमारे देश में तो इसकी बात ही नहीं होनी चाहिए।
