16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यअब्दुल सत्तार के घर पर तोड़फोड़, सुप्रिया सुले पर दिया था विवादित...

अब्दुल सत्तार के घर पर तोड़फोड़, सुप्रिया सुले पर दिया था विवादित बयान

Published on

मुंबई

महाराष्‍ट्र की एकनाथ श‍िंदे सरकार में कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) सांसद सुप्रिया सुले को लेकर दिए बयान पर सियासत गरमा गई है। एनसीपी ने अब्‍दुल सत्तार के बयान का विरोध किया है और इस्तीफे की मांग की है। वहीं NCP के कार्यकर्ताओं ने अब्दुल सत्तार के घर के बाहर प्रदर्शन किया। इसके दौरान कार्यकर्ताओं ने वहां तोड़फोड़ भी की। उधर, आलोचनाओं का सामना कर रहे सत्तार ने कहा है कि यदि उनकी टिप्पणी से किसी को ठेस पहुंची है, तो उन्हें खेद है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सुले के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की थी।

दरअसल अब्‍दुल सत्तार, राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत ‘बालासाहेबबांची शिवसेना’ से हैं। मंत्री ने कहा कि उन्होंने महिलाओं के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की थी। औरंगाबाद जिला स्थित सिल्लोद विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे सत्तार ने सुले का जिक्र करते हुए कथित तौर पर एक अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया था, जब संवाददाताओं ने उनसे खोखे (रुपये के बक्से) तंज के बारे में सवाल किया था।

संसद में सांसद करते है ‘गपशप’: सुप्रिया सुले
उधर, एनसीपी नेता विद्या चव्हाण ने सत्तार के इस्तीफे की मांग की और कहा कि ऐसा नहीं होने पर वह राज्य में मुक्त रूप से नहीं घूम सकेंगी। एनसीपी के एक अन्य नेता एकनाथ खडसे ने भी सत्तार की कथित टिप्पणी की निंदा की और कहा कि मुख्यमंत्री को कृषि मंत्री को कुछ शिष्टाचार सिखाना चाहिए।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...