16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यकहां है विपक्ष, ढूंढ़ने से भी नहीं मिल रहा... मिर्जापुर के किसान...

कहां है विपक्ष, ढूंढ़ने से भी नहीं मिल रहा… मिर्जापुर के किसान महापंचायत में राकेश टिकैत का बड़ा हमला

Published on

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में राकेश टिकैत का बड़ा हमला सामने आया है। किसान नेता ने सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष को भी निशाने पर लिया। अदलहाट के आदर्श इंटर कॉलेज के मैदान में भारतीय किसान यूनियन की ओर से आयोजित किसान मजदूर महापंचायत में सरकार पर वादाखिलाफी पर आरोप लगाया। किसान मजदूर महापंचायत में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। किसान नेता ने कहा कि सरकार बस झूठ बोल रही है। पराली जलाए जाने के संकट पर टिकैत ने कहा कि बगैर पराली धान कैसे पैदा होगी, यह साइंटिस्ट बताएं। राकेश टिकैत की जनसभा में मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र व चंदौली जनपद से भारी संख्या में किसान महापंचायत में शामिल हुए। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष कहां है? कहीं दिख तो नहीं रही है।

ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे टिकैत
मिर्जापुर के आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट के मैदान में आयोजित किसान मजदूर महापंचायत में राकेश टिकट ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे। वहां पर किसानों नेताओं ने राकेश टिकैत का जोरदार स्वागत किया । किसान मजदूर महापंचायत को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि 26 नवंबर को भारतीय किसान यूनियन के द्वारा प्रदेश की राजधानी में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में आप सभी से आह्वान है कि इस घेराव में ज्यादा से ज्यादा शामिल हों।

वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर बनाए गए टोल प्लाजा को लेकर कहा कि अगर 26 नवंबर तक टोल प्लाजा नहीं हटाया गया तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा। किसान मजदूर महापंचायत में भदोही, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, प्रयागराज, श्रावस्ती व गोरखपुर के किसान शामिल हुए। किसान मजदूर महापंचायत में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रही।

फ्री बिजली के सवाल पर साधा निशाना
किसानों को संबोधित करने के बाद राकेश टिकैत ने कहा कि 26 नवंबर 2020 को दिल्ली में किसानों के द्वारा आंदोलन शुरू किया गया था। उसकी बरसी पर हर प्रदेश की राजधानी में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यहां किसानों का धान 800 से 1200 में बिक रहा है। देश में एमएनपी लागू किया जाए। सरकार अपने वादों से पीछे हट रही है। बगैर पराली के धान कैसे पैदा हो, यह हमें साइंटिस्ट बतावे। सरकार ने फ्री बिजली देने का वादा किया था।

ट्यूबेल के ऊपर मीटर लगाकर मुफ्त बिजली कहां दी जा रही है, यह इंजीनियरिंग हमें भी बतावे। 2024 के चुनाव को लेकर कहा हम कोई ज्योतिषि नहीं है। आंदोलन से विपक्ष को फायदा मिलने के सवाल पर कहा जिसको जो मिलना है मिले। कहां है विपक्ष, विपक्ष तो ढूंढे नहीं मिल रही है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...