16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यराजस्थानः दलित ने हैंडपंप से भर लिया पानी तो दबंगों ने पीट-पीटकर...

राजस्थानः दलित ने हैंडपंप से भर लिया पानी तो दबंगों ने पीट-पीटकर मार डाला

Published on

जोधपुर,

राजस्थान के जोधपुर में पानी को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने दलित व्यक्ति की हत्या कर दी. इस घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, वहीं अन्य की तलाश की जा रही है. यह वारदात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर के सूरसागर थाना क्षेत्र स्थित भोमिया जी की घाटी में हुई है.

जानकारी के अनुसार, जोधपुर के सूरसागर थाना क्षेत्र स्थित भोमिया जी की घाटी में पानी के विवाद में कुछ युवकों ने 46 वर्षीय किशनलाल भील को बुरी तरह पीट दिया. इसके बाद आरोपियों ने घायल किशनलाल को अस्पताल ले जाने से भी रोका. किशनलाल के परिजन के घटना की सूचना पुलिस को दी. रात को पुलिस पहुंची, तब जाकर किशनलाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह उसने दम तोड़ दिया.

इस घटना को लेकर थानाधिकारी डॉ. गौतम डोटासरा ने बताया कि परिजनों की शिकायत मिलने के बाद रात को ही पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. अन्य की तलाश की जा रही है. घटना के बाद भील समाज के लोग मोर्चरी के सामने इस बात की मांग को लेकर बैठ गए कि बाकी आरोपियों को भी जल्द अरेस्ट किया जाए. फिलहाल पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है. पुलिस के अधिकारी भी मोर्चरी पर मौजूद हैं.

मृतक के भाई ने कहा- हैंडपंप से दबंग नहीं भरने देते हैं पानी
मृतक के भाई अशोक भील ने कहा कि भोमिया जी की घाटी सूरज बेरा के पास हैंडपंप है, उस पर मोटर लगी हुई है. इस मोटर पर शकील, नासिर और बबलू ने कब्जा कर रखा है. अशोक ने आरोप लगाया कि ये लोग किसी अन्य समुदाय के व्यक्ति को पानी नहीं भरने देते हैं. अगर कोई कोशिश करता है तो उसके पाइप काट देते हैं. हम लोग लंबे समय से रात को ही वहां पानी भर रहे हैं.

अशोक ने कहा कि रविवार की रात किशनलाल पाइप लेने गया तो जाति सूचक गलियां देकर भगा दिया. इसके बाद घर पर आकर हमला कर दिया. आरोपियों ने किशनलाल और उसके बेटे के साथ मारपीट की.अशोक ने कहा कि आरोपियों ने भाई को बहुत पीटा. हम उसे अस्पताल ले जाने लगे तो भी नहीं ले जाने दिया. जब पुलिस आई, तब भाई को अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई. अब मथुरादास माथुर हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर बिल समाज के लोग एकत्रित हो गए हैं. किशनलाल के पोस्टमार्टम को लेकर लगातार गतिरोध बना हुआ है.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...