18.9 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालइंदौर में नशे में धुत 4 लड़कियों ने अकेली लड़की को पीटा

इंदौर में नशे में धुत 4 लड़कियों ने अकेली लड़की को पीटा

Published on

इंदौर,

मध्य प्रदेश के इंदौर में पब कल्चर तेजी से पैर पसार रहा है. नशे में धुत युवत-युवतियां कई बार सड़क पर हंगामा करते नजर आते हैं. अब बीच सड़क लड़िकयों के बीच हुई मारपीट के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वीडियो में नशे में धुत चार लड़कियां घेरकर एक लड़की के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं. एलआईजी चौराहे हुए हुई मारपीट की यह घटना चार नवंबर की बताई जा रही है. पीड़िता ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है.

मिली जानकारी के अनुसार, एमआईजी थाना क्षेत्र के एलआईजी चौराहे पर चार नवंबर की रात को लड़की से साथ मारपीट की घटना हुई. इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं. वीडियो में चार लड़कियां मिलकर एक लड़की को घेरकर बेरहमी से पीट रही हैं.

सड़क पर पड़ी लड़की जोर-जोर से चीख रही है और चारों लड़कियां उस पर मुक्का और लातें बरसा रही हैं. वीडियो में एक लड़की पीड़िता को बेल्ट से मारती नजर आ रही है. लोगों की भीड़ वहां मौजूद है. मगर, कोई भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं करता है. बल्कि कई लोग मारपीट का वीडियो बनाते दिख रहे हैं.

मुंह पर मारी लातें, तोड़ा मोबाइल
वीडियो में साफतौर पर नजर आ रहा है कि आरोपी लड़कियां पीड़िता के मुंह पर एक के बाद एक लातें और मुक्के मार रही हैं. उनमें इतना गुस्सा भरा था कि बेसुध हुई पीड़िता को बार-बार उठाकर जमीन पर पटक रहीं थीं. साथ ही उसके बाल खींच कर घसीट रहीं थीं. आरोपी लड़कियों में एक से एक ने पीड़िता के मोबाइल को कई बार उठाकर जमीन पर पटक दिया.

पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत
घटना के बाद एमआईजी थाने में जाकर पीड़िता ने चारों आरोपी लड़कियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. थाना प्रभारी का कहना है कि नशे में इनका विवाद हुआ था. घटना के वीडियो भी सामने आए हैं. हम आरोपी लड़कियों की तलाश कर रहे हैं.

Latest articles

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

More like this

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...