16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यशिंदे सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 109 पुलिस अफसरों के तबादले

शिंदे सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 109 पुलिस अफसरों के तबादले

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र सरकार ने बड़े स्तर पर पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं. गृह विभाग ने 109 पुलिस अफसरों का ट्रासंफर किया है. इनमें एसपी, एडिशनल एसपी, डीसीपी, एसडीओपी स्तर के अफसर शामिल हैं. एकनाथ शिंदे की नई सरकार आने के बाद इसे अब तक का सबसे बड़ा तबादला आदेश बताया जा रहा है.

महाराष्ट्र के गृह विभाग ने सोमवार को ट्रांसफर आदेश जारी किया, जिसमें 109 पुलिस उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं. करीब 14 डीसीपी रैंक के अधिकारियों को मुंबई पुलिस बल में ट्रांसफर कर दिया गया. आईपीएस अधिकारी अभिनव देशमुख, एम रामकुमार, अनिल पारस्कर, मनोज पाटिल, अमोघ गांवकर, तेजस्वी सतपुते और गौरव सिंह को मुंबई पुलिस में ट्रांसफर किया गया है. प्रवीण मुंडे, दीक्षित गेदाम, मंगेश शिंदे, अजय बंसल, मोहित गर्ग, पुरुषोत्तम कराड भी उन अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्हें आदेश के अनुसार मुंबई पुलिस में ट्रांसफर किया गया है.

डीसीपी अकबर पठान की भी मुंबई पुलिस फोर्स में वापसी हो गई है. मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन ने एक बिल्डर की शिकायत पर पठान, मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह, चार अन्य पुलिस अधिकारियों और दो अन्य के खिलाफ रंगदारी और अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की थी. पठान को नासिक में पुलिस की नागरिक अधिकार रोकथाम (पीसीआर) ब्रांच में ट्रांसफर कर दिया गया.बता दें कि जून में सियासी उठापटक के बाद राज्य में एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनाए गए थे और देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम की शपथ ली थी.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...