16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यभारत जोड़ो यात्रा के बीच गुरुद्वारे पहुंचे राहुल गांधी, गुरु पर्व पर...

भारत जोड़ो यात्रा के बीच गुरुद्वारे पहुंचे राहुल गांधी, गुरु पर्व पर की अरदास

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र में है. इस बीच राहुल गांधी ने गुरु पर्व के अवसर पर नांदेड के देगलूर में स्थित यादगार बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह के गुरुद्वारे पर पहुंचकर अरदास की. भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में 14 दिनों तक अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा करेगी. एक दिन पहले सोमवार को यात्रा ने महाराष्ट्र की धरती पर कदम रखा. राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा बसवेश्वर, महात्मा ज्योतिबा फुले, महापुरुष डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर, अन्नाभाऊ साठे की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया.

महाराष्ट्र में राहुल का जोरदार स्वागत
सोमवार की रात हजारों मशाल लेकर राहुल गांधी के साथ पार्टी कार्यकर्ता और नेता तेलंगाना से महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के देगलूर में दाखिल हुए. तेलंगाना से महाराष्ट्र पहुंचते ही तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने नाना पटोले को तिरंगा झंडा सौंपा. इस मौके पर राहुल गांधी का मराठा अंदाज में जोरदार अभिनंदन किया गया. बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत दो महीने पहले कन्याकुमारी से हुई थी.

दिख रहे राहुल के अलग-अलग अंदाज
बता दें कि अपनी स्थापना के बाद सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही कांग्रेस के पुनरुत्थान के लिए पार्टी अब पदयात्रा के चिर-परिचित नुस्खे को आजमाने निकली है. पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी में नई जान फूंकने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 170 दिन तक चलने वाली पदयात्रा पर निकले हैं. राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच सियासी जंग छिड़ी हुई है तो वहीं इस दौरान अलग-अलग रंग भी दिख रहे हैं.

पुशअप लगाकर साबित की फिटनेस
यात्रा की शुरुआत में ही जहां राहुल गांधी ने केरल में एक बच्ची के जूते का बकल लगाया तो वहीं आंध्र प्रदेश में एक मासूम को अपने कंधे पर बिठाकर संवेदनशीलता दिखाई. राहुल गांधी ने कर्नाटक और तेलंगाना में दौड़ लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संदेश दिया तो वहीं पुशअप लगाकर अपनी फिटनेस भी साबित की. राहुल गांधी ने क्रिकेट खेलते बच्चे के लिए स्पिन गेंदबाजी की और साथ ही उसके बल्ले पर ऑटोग्राफ भी दिए.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...