16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्य'हिंदू गंदा शब्द'... पार्टी नेता के बयान पर कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला,...

‘हिंदू गंदा शब्द’… पार्टी नेता के बयान पर कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, कितने दिन के मेहमान जारकीहोली?

Published on

बेंगलुरु

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘हिंदू’ शब्द फारसी है और इसका अर्थ बहुत गंदा है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां के लोगों पर एक शब्द और एक धर्म को जबरदस्ती थोपा जा रहा है, और इस संबंध में उचित बहस होनी चाहिए। जारकीहोली ने कहा, विकिपीडिया को देखें, यह शब्द (हिंदू) कहां से आया है? यह आपका नहीं है। फिर आप इसे इतने ऊंचे स्थान पर क्यों रख रहे हैं? यदि आप इसका अर्थ समझते हैं, तो आपको शर्म आएगी। जारकीहोली के इस बयान पर सियासत शुरू हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने अपनी पार्टी के नेता के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और इसे खारिज किया। बीजेपी ने भी इस बयान पर कांग्रेस को घेरा।

निप्पनी शहर में एक सभा को संबोधित करते हुए, जारकीहोली ने कहा, ‘हिंदू एक भारतीय शब्द नहीं है। यह फारसी है। हिंदू शब्द कैसे हमारा हो गया, इस पर बहस की जरूरत है। हिंदू शब्द कहां से आया? क्या यह हमारा है? यह शब्द ईरान, इराक और कजाकिस्तान से संबंधित फारसी है। यह भारतीय कैसे हुआ? विकिपीडिया में देखें, यह शब्द फारस से आया है, यह हमारा नहीं है।’

‘बहस होनी चाहिए’
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘शब्द की महिमा क्यों हुई? यह आपका शब्द नहीं है। यदि आप इस शब्द का अर्थ जानते हैं, तो आपको शर्म आएगी। यह गंदा है। मैं यह नहीं कह रहा हूं, एक स्वामीजी यह बता रहे हैं और यह एक वेबसाइट पर है। एक अलग क्षेत्र से एक शब्द हम पर जबरदस्ती थोपा जा रहा है। इस पर बहस होनी चाहिए।’

‘दान करके मंदिर बनाते हैं’
जारकीहोली ने यह भी कहा कि मंदिरों में सभी लोगों के लिए समानता सुनिश्चित की जानी चाहिए। बोले, ‘अगर कोई दलित पानी को छूता है, तो लोग दावा करते हैं कि पानी प्रदूषित है। एक भैंस सुबह से शाम तक पानी में रहती है, लेकिन कोई एक शब्द नहीं कहता है। हमारा आंदोलन ऐसी प्रथाओं के खिलाफ है। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘हम दान करके मंदिर बनाते हैं। जब मंदिर तैयार होता है, तो हम दलितों को इसमें प्रवेश करने से रोकते हैं। शिक्षा और ज्ञान ही ऐसी चीजें हैं जो हमारे अस्तित्व को सुनिश्चित करेंगी।’

‘कांग्रेस हमेशा हिंदुओं पर करती है हमला’
जारकीहोली की ओर से की गई टिप्पणियों पर भाजपा और हिंदू कार्यकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बीजेपी नेता प्रकाश शेषराघवचर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा बहुसंख्यक समुदाय पर हमला करने में आनंद लेती है। उन्होंने जारकीहोली के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस की सफाई
कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘हिंदू धर्म एक जीवनशैली है और एक सभ्यतागत वास्तविकता है। कांग्रेस ने हर धर्म और आस्था का सम्मान करने के लिए हमारे देश का निर्माण किया। यही भारत का सार है।’

‘कांग्रेस से तुरंत कर देना चाहिए बाहर’
कर्नाटक बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह ने कहा, ‘कांग्रेस हमेशा हमारी प्राचीन संस्कृति के बारे में बुरा बोलती है। सतीश जारकीहोली ने हमारी प्राचीन संस्कृति को बदनाम किया। यह बेहद निंदनीय है। जनता करारा जवाब देगी। अगर कांग्रेस उनके बयान से सहमत नहीं है, तो उन्हें तुरंत उन्हें बाहर कर देना चाहिए।’

‘राहुल गांधी करेंगे कार्रवाई’
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘यह सहयोग नहीं, यह वोटबैंक का प्रयोग और उद्योग बन चुका है। कांग्रेस पार्टी का मूल चरित्र हिंदू विरोधी होना है। कांग्रेस ने हमेशा हिंदुओ का अपमान किया है। उन्हें लगता है कि हिंदू को दो गाली ताकि मिले वोटों की ताली। हाल ही में जिस तरह की बातें शिवराज पाटिल ने कीं, अब जारकीहोली ने हिंदुओं का अपमान किया। यही कांग्रेस है जिसने हिंदू टेररिस्ट शब्द गढ़ा, आरएसएस के लिए भगवा आतंक कहा, राम के अस्तित्व को नकारा, राम मंदिर का विरोध किया। 26/11 को हिंदुओं का षडयंत्र बताया। कांग्रेस ने हमेशा हिंदुओं को कटघरे में खड़ा किया। राहुल गांधी कहते हैं कि मैं हिंदू हूं तो क्या वह सतीश जारकीहोली पर कार्रवाई करेंगे?’

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...