15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्य'बाय-बाय फैमिली, कर लो अब शादी...', सुसाइड नोट लिख लड़की फांसी पर...

‘बाय-बाय फैमिली, कर लो अब शादी…’, सुसाइड नोट लिख लड़की फांसी पर झूली

Published on

लखनऊ ,

राजधानी लखनऊ में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मरने से पहले युवती कथित रूप से एक सुसाइड नोट भी छोड़कर गई है. इस नोट में लिखा है कि ‘बाय-बाय फैमिली मेंबर. लो अब कर लो शादी. मैं न शादी करना चाहती हूं और न ही जीना चाहती हूं.’ अब पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के कृष्णा नगर थाना इलाके की रहने वाली एक युवती अपने भैया-भाभी के साथ रह रही थी. युवती की मां का देहांत कुछ समय पहले हो गया था. इसके बाद से उनका परिवार कानपुर रोड पर बनी एलडीए कॉलोनी के एक मकान में किराए पर रहने लगे थे. घर के पास ही उसके बड़े भाई-भाभी दूसरे मकान में रहते थे.

बताया गया कि घटना के दिन जब दरवाजा नहीं खुला तब काफी देर से आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो उस सामने फंदे पर लटकता हुआ युवती का शव मिला. पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला, जिससे पता चला कि युवती शादी नहीं करना चाहती थी. पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है.

डीसीपी सेंट्रल जोन अपर्णा कौशिक के मुताबिक, युवती के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसको कब्जे में लेकर पूछताछ की भी जा रही है. वहीं, मृतका के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है. अब इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही हर पहलू पर जांच की जा रही है.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...