15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यतो भाजपा को दें वोट, गुजरातियों के लिए ऐसा क्यों बोले कन्हैया...

तो भाजपा को दें वोट, गुजरातियों के लिए ऐसा क्यों बोले कन्हैया कुमार

Published on

अहमदाबाद

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक ही टीम का हिस्सा हैं और दोनों एक दूसरे की नकल करते हैं। पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कुमार ने यह भी कहा कि भाजपा एक वैचारिक पार्टी है और कांग्रेस ही नैसर्गिक विपक्ष है जो देश को वैकल्पिक विचारधारा देती है। कन्हैया ने ये बातें अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली पार्टी ‘आप’ की ओर से खुद को बीजेपी की मुख्य प्रतिद्वंद्वी बताए जाने के संदर्भ में कही।

गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। कुमार ने कहा कहा कि देश में ऐसा माना जाता है कि गुजरात जो आज सोचता है, भारत उसे कल सोचता है। उन्होंने कहा, ”बहुत सी अच्छी चीजें यहां (गुजरात) से शुरू हुईं। हम उम्मीद करते हैं कि यहां से एक राजनीतिक संदेश जाएगा। यदि लोग भाजपा से खुश हैं तो उन्हें उसी को चुनने दें। लेकिन यदि लोग परिवर्तन चाहते हैं तो वे कांग्रेस को मौका देंगे, ऐसी मेरी उम्मीद है।” 27 साल से भाजपा शासित राज्य में कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल हो चुके जेएनयू के पूर्व छात्र नेता ने कहा कि गुजरात 2022 विधानसभा चुनाव में ‘मील का पत्थर’ वाला परिणाम दे सकता है।

कन्हैया ने आम आदमी पार्टी को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ”बीजेपी ने 2017 में महसूस किया कि वह गुजरात में अगला चुनाव नहीं जीत पाएगी। इसलिए वह यहां ‘आप’ को लेकर आई। यहां ‘ए’ और ‘बी’ टीम का कोई सवाल नहीं है, भाजपा और ‘आप’ एक ही टीम है। एक दूसरे का अनुसरण करती है।” कन्हैया ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ”जब मोदी और केजरीवाल के सपने एक जैसे हैं, दोनों में वैचारिक अंतर क्या है? नफरत की राजनीति, हिंसा और ध्रुवीकरण, आप इन पर चुप रहकर राजनीति करना चाहते हैं, इसलिए वैचारिक अंतर कहां हैं?”

कांग्रेस में आने से पहले कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) के नेता रहे कन्हैया कुमार ने कहा, ”भाजपा एक वैचारिक और काडर आधारित पार्टी है। हमें समझना होगा कि यदि एक पार्टी वैचारिक या काडर आधारित नहीं है तो वह भाजपा को चुनौती नहीं दे सकती है। यह भाजपा का विकल्प नहीं हो सकती है। देश में कांग्रेस ही भाजपा की नैसर्गिक विपक्षी पार्टी है। कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो जिसने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा से सत्ता छीनी है। क्या ‘आप’ कांग्रेस के वोट में बंटवारा कर सकती है? इस सवाल के जवाब में कन्हैया ने कहा, ”गोवा और उत्तराखंड के चुनाव में क्या हुआ? वोट बंटवारे की वजह से भाजपा को फायदा हुआ। गोवा में मुख्यमंत्री के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर बहुत अधिक थी। लेकिन वे (बीजेपी) जीत गए। उत्तराखंड में हम मुख्यमंत्री को हराने में कामयाब रहे, लेकिन फिर भी हम हार गए।”

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...