15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यवंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, गुजरात...

वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, गुजरात के आणंद में हुआ हादसा

Published on

अहमदाबाद

गुजरात के आणंद में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पिछले सवा महीने में चौथी घटना है जो वंदे भारत ट्रेन से हुई है। 30 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर से मुंबई के लिए अत्याधुनिक वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया था। इसके बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहले अहमदाबाद फिर आणंद और बाद में वलसाड में मवेशियों से टकराई थी। इसके बाद वंदे भारत ट्रेन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इस बार वंदे भारत ट्रेन की चपेट में महिला आ गई।

आणंद में हुए हादसे में 54 साल की महिला की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की। रेलवे पुलिस के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गांधीनगर से मुंबई जा रही थी। तभी शाम 4:37 बजे एक महिला रेलवे ट्रैक को क्रॉस कर रही थी। वह ट्रेन की चपेट में आ गई। रेलवे पुलिस के अनुसार महिला अहमदाबाद की रहने वाली थी। उसकी पहचान बीटराइस आरचीबाल्ड पीटर के तौर पर हुई है। महिला आणंद में अपने रिश्तेदारों के पास जा रही थी। रेलवे पुलिस ने कहा कि ट्रेन आणंद स्टेशन पर नहीं रुकती है, लेकिन ट्रेन के आने से पहले रेलवे ट्रैक को पार करने लगी और हादसे का शिकार हो गई।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...